'रेखा में ऐसा क्या है जो मुझमें नहीं', शबाना आजमी ने क्यों कही ऐसी बात? फिर हुई लड़ाई और....
Shabana Azmi On Rekha: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने साल 1974 से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और आज भी लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं।
शबाना आजमी का दमदार करियर
शबाना आजमी फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच की भारतीय अभिनेत्री हैं। वह शायर कैफी आजमी और मंच अभिनेत्री शौकत आजमी की बेटी हैं। वह पुणे के भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान की छात्रा रही हैं।

शबाना आजमी और मीरा नायर की बहस
शबाना आजमी को मीरा नायर ने अपनी फिल्म 'द रिलकटेंट फंडामेंटालिस्ट' (The Reluctant Fundamentalist) में छोटा सा रोल दिया था। आपको बता दें कि शबाना आजमी फेमस डायरेक्टर मीरा नायर की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें हमेशा लगता था कि उनकी फिल्म में उन्हें बड़ा सा रोल मिलेगा।
शबाना आजमी को मिला था छोटा सा रोल
हालांकि जब शबाना आजमी को ये छोटा सा रोल मिला तो वह बहुत गुस्सा हो गई थीं। शबाना आजमी ने न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि रेखा डायरेक्टर मीरा नायर की हमेशा से फेवरेट एक्ट्रेस रही हैं। रेखा उनकी पहली पसंद रही है और यही कारण है कि शबाना आजमी को रेखा से जलन होती है।
'मुझे डायरेक्टर मीरा नायर से शिकायत है'
शबाना आजमी ने कहा था- मुझे डायरेक्टर मीरा नायर से शिकायत है। मैं उन्हें काफी पसंद करती हूं। मैं उनसे कई साल से बात भी कर रही हूं। मुझे लगा था कि मैं उनकी फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनूंगी, मुझे कोई बड़ा रोल मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब एक्टिंग की बारी आती होती है तो वो मुझे छोटा सा रोल दे देती हैं। मुझे ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था।
रेखा को लेकर हो गई थी लड़ाई
इसके बाद रेखा ने बताया था कि कैसे एक बार मीरा नायर उनसे रेखा को लेकर लड़ पड़ी थीं। शबाना आजमी ने मीरा नायर से खुद ही पूछ लिया था कि ऐसा क्या है जो रेखा में है लेकिन मुझमे नहीं। वहीं मीरा नायर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार लेडीज रूम में उनकी और शबाना आजमी की लड़ाई हो गई थी। हालांकि ये प्यारी सी लड़ाई थी।












Click it and Unblock the Notifications