कैब ड्राइवर ने शबाना आजमी की भतीजी के साथ देर रात किया अभद्र बर्ताव, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
मुंबई, 27 जनवरी। बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री शबाना आजमी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जो ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बात रखती हैं। शबाना आजमी सोशल मीडिया की एक्टिव मेंबर्स में से भी एक हैं। उनकी एक पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने ओला टैक्सी वाले के बुरे बर्ताव का जिक्र किया है, हालांकि ये बर्ताव उनके साथ ना होकर उनकी भतीजी मेघना विश्वकर्मा के साथ हुआ था।
Recommended Video

'यह स्वीकार करने लायक नहीं है'
दरअसल ओला ड्राइवर के अभद्र व्यवहार को मेघना विश्वकर्मा ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट में बयां किया है। उन्हीं की पोस्ट को Tweet करते हुए शबाना ने लिखा है कि 'मेरी 21 वर्षीय भतीजी के साथ ओला में एक भयानक अनुभव हुआ है। यह स्वीकार करने लायक नहीं है।'

क्या है मामला?
दरअसल मेघना की पोस्ट के मुताबिक ओला टैक्सी ड्राइवर ने आधी रात को मुंबई में एक बीच रास्ते में उतार दिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'मैंने लोअर परेल से अंधेरी वेस्ट के लिए ओला कैब बुक की। मेरे कैब बुक होने के मात्र 5 मिनट के अंदर कैब वाला आ गया और मैं उसकी कैब में बैठ गई। लेकिन राइड के चंद मिनटों के बाद ही उसे महसूस हुआ कि वो रास्ता बहुत ज्यादा ट्रैफिक वाला है, इसकी वजह से उसे अपने घर पहुंचने में देर हो जाएगी इसलिए उसने मुझे दादर ब्रिज के बीच में उतार दिया। यह देर रात की बात थी।'

'मेरे लिए दूसरी कैब ले पाना मुश्किल था'
'मेरे लिए दूसरी कैब ले पाना मुश्किल था, मैं उसे समझती रह गई लेकिन उसने एक नहीं सुनी। उसके बाद मुझे पैदल चलना पड़ा और उसके चक्कर में मैं दो घंटे बाद वहां से घर पहुंची। उस ड्रावर का नाम मुस्तकिन खान था। कृपया मेरी मदद करें। यह स्वीकार नहीं है।'
शबाना आजमी की पोस्ट वायरल
मेघना की पोस्ट रीट्वीट होने पर लोग शबाना आजमी की पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों ने शबाना की ही तरह ड्राइवर की हरकत को गलत बताया है और कंपनी वाले से इस बारे में जवाब मांगने को कह रहे हैं। कुल मिलाकर शबाना आजमी की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
भारतीय राइडशेयरिंग कंपनी
मालूम हो कि OLA कैब्स भारतीय राइडशेयरिंग कंपनी है, जो कि बहुत सारी सेवाएं प्रदान करती हैं। जिसमें पीयर-टू-पीयर राइडशेयरिंग, राइड सर्विस हेलिंग, टैक्सी और फूड डिलीवरी सर्विस शामिल हैं। इस कंपनी के ऑफिस बेंगलुरु है। इसकी कैब्स सर्विस आज लोगों की पहली पसंद बन चुकी है इसलिए ये सर्विस लोगों में खासी लोकप्रिय भी है।












Click it and Unblock the Notifications