शबाना आजमी ने खोला राज, 'शादीशुदा' जावेद अख्तर के साथ उनके रिश्ते का किसने किया था सबसे ज्यादा विरोध
मुंबई, 2 अक्टूबर: शबाना आजमी को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक माना जाता है, साथ ही समाजी सरोकारों और खुलकर बात करने के लिए भी उनको जाना जाता है। उन्होंने ट्विंकल खन्ना को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने सिनेमा के सफर और जावेद अख्तर के साथ रिश्तों पर बात की है। उन्होंने बताया है कि दो बच्चों के पिता जावेद के साथ उनकी शादी से सबसे ज्यादा एतराज उनके माता-पिता को था।

मेरे माता पिता नहीं थे रिश्ते से खुश
ट्विंकल खन्ना से बात करते हुए शबाना आजमी ने कहा, जावेद अख्तर संग उनके रिश्ते को लेकर उनके माता-पिता खुश नहीं थे और ना ही उन्होंने इसके लिए मंजूरी दी। उनको कहीं ना कहीं लगता था कि मेरी वजह से जावेद की पहली शादी टूट रही है। हालांकि उनकी शादी पहले ही टूट गई थी। शबाना ने कहा कि माता पिता की नाराजगी के चलते वो समय उनके लिए बेहद कठिनाई भरा था।

शबाना ने की हनी इरानी की तारीफ
71 साल की शबाना आजमी ने बातचीत के दौरान जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी की तारीफ की। शबाना ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों फरहान और जोया के दिमाग में मेरे लिए खिलाफ कभी जहर भरने की कोशिश नहीं की। हनी ने दोनों बच्चों को उनके और जावेद के साथ लंदन भी भेजा। शबाना ने कहा कि मेरी फरहान और जोया के साथ तभी से काफी अच्छी बॉन्डिंग है, जब वो काफी छोटे थे। जो आज भी कायम है।
1984 में की थी शबाना और जावेद ने शादी
शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने 1984 में शादी की थी। जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी। शबाना आजमी से शादी से पहले ही जावेद अख्तर के 2 बच्चे फरहान और जोया थे। 1978 में जावेद का हनी में तलाक के बाद उनका शबाना से रिश्ता शुरू हुआ। 6 साल बाद दोनों ने शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications