Eid 2023: बुरी हालत में है शबाना आजमी का घर, ईद पार्टी नहीं देने से हुईं दुखी, वीडियो शेयर कर मांगी माफी

शबाना आजमी और जावेद अख्तर इस बार ईद की पार्टी नहीं कर पाई। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर की इसकी असल वजह बताई।

Javed Akhtar

Javed Akhtar Eid Party: ईद पर हर साल मशहूर लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी मिलकर खास पार्टी देते हैं। वहीं सेलेब्स को भी उनकी पार्टी का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इस बार उनकी ईद फीकी रही और कपल ने ईद की पार्टी नहीं दी।

शबाना आजमी नहीं पाई ईद पार्टी
शबाना आजमी हर बार की तरह इस बार ईद की पार्टी ना देने की वजह से काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी वजह बताई साथ ही उन्होंने दुख जाहिर किया। वीडियो में उन्होंने अपने घर की स्थिति का जिक्र किया। वीडियो में शबाना ने बताया कि उनके घर का नवीनीकरण चल रहा है।

घर की हुई बुरी हालत
वीडियो में देखा जा सकता है कि, शबाना आजमी का घर क्षतिग्रस्त हालत में है। शबाना आजमी ने वीडियो में बताया कि इस वक्त उनका घर रेनोवेट चल रहा है। इस वजह से वह इस बार ईद की पार्टी होस्ट नहीं कर पाईं। वीडियो शेयर कर शबाना आजमी ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा।

शेयर किया वीडियो
अभिनेत्री ने कैप्शन पर लिखा, 'अब अगले साल वो ईद पर दावत रखेंगी। इस साल हमारा घर रिनोवेट हो रहा है जिस कारण घर की ऐसी स्थिति है। इसलिए हम हमारे सभी दोस्तो से माफी मांगते हैं कि हम हर बार की तरह इस बार सामान्य रूप से ईद का लंच नहीं कर पाए. अगले साल ये मुमकिन होगा'। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उन्हें ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।

शबाना आजमी का वर्कफ्रंट
शबाना आजमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखाई देंगे। ये फिल्म 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+