Shaan की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देर रात दिखा ऐसा मंजर, जानें किस हाल में हैं सिंगर?
Shaan Building Fire: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मंगलवार की सुबह मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित फॉर्च्यून एन्क्लेव नामक आवासीय इमारत की सातवीं मंजिल पर आग लग गई। शान अपने परिवार के साथ इस इमारत की 11वीं मंजिल पर रहते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शान जब इमारत में आग लगी, तब वे घर पर नहीं थे। इस घटना के बारे में सिंगर ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल शान और उनके परिवार वाले सुरक्षित हैं। लेकिन 80 वर्षीय एक महिला को सांस लेने में कठिनाई होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हैं शान और उनका परिवार?
जानकारी के मुताबिक, महिला अब भी आईसीयू में गंभीर हालत में है। फायर विभाग को लगभग 1:45 बजे रात में अलर्ट मिला, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 10 फायर इंजन मौके पर भेजे गए और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
कैसे लगी बिल्डिंग में आग
बताया जा रहा है कि, सिंगर शान की इस इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। हालांकि इस मामले में सिंगर ने अब तक कुछ भी नहीं कहा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। खैर शान के फैंस को राहत मिली की सिंगर और उनके परिवार वाले पूरी तरह से सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications