School friend Review: स्कूल के दिनों की मस्ती और यारबाजी की याद दिलाती है सीरीज, साहिल वर्मा का एंगेजिंग काम

वेब सीरीज : स्कूल फ्रेंड्स सीजन 3
कलाकार - अश्नूर कौर, नविका कोटिया, अलीशा परवीन, आदित्य गुप्ता, मानव सोनेजी और अंश पांडे
निर्देशक - साहिल वर्मा
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म - अमेज़न एमएक्स प्लेयर
रेटिंग : 3.5 स्टार्स
अवधि : 19 मिनट ( 18 एपिसोड)

Series review School friends Season 3: हर एक के जीवन मे स्कूल के दिनों की यादें हमेशा उसके लिए सबसे अच्छी होती हैं। ना जाने कितने किस्से, मस्ती और चुहलबाजी। ये सब हमने अपने स्कूल के दिनों में लिखा है। अब इसी स्कूल लाइफ को वेब सीरीज के रूप में "स्कूल फ्रेंड्स" में बखूबी दर्शाया गया। इसके पहले और दूसरे सीजन की सफलता के बाद अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर इसका तीसरा सीजन रिलीज कर दिया गया है, जो बहुत ही रोचक है। ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस सीरीज के कुल 18 एपिसोड हैं और इसके हर एपिसोड की अवधि लगभग 18 से 20 मिनट के बीच की है।

Series review School friends Season 3

स्कूल फ्रेंड्स सीजन 3 की स्टोरी वहीं से शुरू होती है, जहां सीजन 2 खत्म हुआ था। पिछले सीजन में स्तुति और अनिर्बान का कुछ वजह से ब्रेकअप हो गया था। लेकिन सीज़न 3 की शुरुआत में यह दिखाया जाता है कि दोनों का पैचअप हो गया है। लेकिन उनका रिश्ता उस समय और भी जटिल हो जाता है, जब 16 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर याशिका (अश्नुर कौर) केएलपीडी में शामिल होती है। धीरे-धीरे अनिर्बान और याशिका नजदीक आने लगते हैं और दोनों की दोस्ती बढ़ती जाती है। याशिका जल्दी ही अनिरबन के साथ एक रिश्ता बना लेती है, जो स्तुति की असुरक्षा के एहसास को बढ़ाता है और पहले से ही नाजुक स्थिति में तनाव और बढ़ जाता है। याशिका और स्तुति के बीच जलन का एहसास जाग जाता है इससे ऑडिएंस को एंटरटेनमेंट का डोज़ मिलता रहता है। इस दौरान काफी मजाक मस्ती, नादानियां देखने को मिलती हैं। सीरीज का अंत एक रोमांचक मोड़ के साथ होता है और सीज़न 4 का संकेत भी देता है।

कहा जा सकता है कि स्कूल फ्रेंड्स सीज़न 3 ने हैट्रिक मारी है। दोनों पिछली सीरीज की तुलना में यह काफी फ़ास्ट पेस है, इसके डायलॉग यंगस्टर्स वाले हैं। एक एक एपिसोड इसका एंगेजिंग है, जो आप बीच में छोड़ते नहीं है। रस्क स्टूडियोज द्वारा निर्मित सीरीज के निर्देशक साहिल वर्मा का काम उम्दा है। उन्होंने एंगेजिंग के साथ एंटरटेनिंग सीरीज बनाई है। जिसके किरदारों, दृश्यों और संवादों से दर्शक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। सीरीज का एक डायलॉग देखें "एक लड़का और एक लड़की अगर जस्ट फ्रेंड्स हो सकते हैं तो मैं अनन्या पांडेय हू।"

जहां तक एक्टिंग का सवाल है याशिका के रोल में अश्नुर कौर बेहद क्यूट लग रही हैं। उन्होंने नेचुरल एक्टिंग की है और अपने भोलेपन, अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। नविका कोटिया, आदित्य गुप्ता, मानव सोनेजी, अलीशा परवीन, अंश पांडे ने भी अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया है।

स्कूल फ्रेंड्स सीज़न 3 देखते हुए दर्शक इसकी स्टोरी से अपने स्कूल के दिनों की यादों को ताजा महसूस करते हैं। इसकी कामयाबी यही है कि दर्शक किरदारों, प्लॉट, डायलॉग से कनेक्ट कर जाते हैं, और देखी भाली सुनी सुनाई दुनिया प्रतीत होती है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज के नाम पर जैसे कंटेंट आ रहे हैं उनसे यह सीरीज काफी अलग, साफ सुथरी, मनोरंजक और देखने लायक है। स्कूल या कॉलेज की जिंदगी पर बनी फिल्मों और वेब सीरीज को देखना यदि आपको अच्छा लगता है, तो यह वेब सीरीज स्कूल लाइफ सीज़न 3 छोड़ने लायक नहीं है। यह तो गारंटी है कि आप हर एपिसोड को एन्जॉय करेंगे, कहीं भी बोरियत महसूस नहीं करेंगे और यह कमाल सटीक निर्देशन का एवं कलाकारों के प्रभावी अभिनय का है। अगर आप इस सीरिज के फैन है तो आपको यह सीजन भी पसंद आयेगा और स्कूल डेज के दो पहले सीजन नहीं देखे है तो भी सीजन थ्री आपको अच्छी लगेगी आप पहली फुर्सत में यह सीरीज देख डालें। मेरी बात यहीं तक आप भी देखिए और अपनी राय बनाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+