अक्षय के बिना 'सिंह इज किंग' का सीक्वल बनाने की प्लानिंग हुई, 'खिलाड़ी कुमार' ने प्रोड्यूसर का खेल बिगाड़ दिया

साल 2008 में फिल्म आई सिंह इज किंग। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। कुछ दिनों पहले खबर आ कि सिंह इज किंग के प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह रणवीर सिंह और दिलजीत दोसांझ के साथ सीक्वल बनाना चाहते हैं। इस फिल्म को वो अक्षय के बिना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। अब इसमें एक पेंच आ गया है।

खबर है कि सिंह इंज किंग के सीक्वल को अक्षय कुमार को साथ में लिए बिना नहीं बनाया जा सकता है। फिल्मी गलियारों में खबरें ये भी है कि अक्षय खुद नहीं चाहते कि इस सुपरहिट फिल्म से उन्हें रिप्लेस किया जाए। लेकिन असल बात ये है कि सिंह इज किंग का सीक्वल अक्षय की इजाजत के बिना नहीं बनाया जा सकता है। ऐसा क्यों हैं हम आपको अपनी खबर में बताते हैं।

Sequel or prequel of Singh is Kinng will not be made without Akshay Kumar know the details

अक्षय के बिना नहीं बन पाएगा सीक्वल
मसला ये है कि सिंह इज किंग की आईपी का 50 प्रतिशत हिस्सा अक्षय कुमार के बैनर के पास है। इसका मतलब ये हुआ कि बिना अक्षय की परमिशन के ये फिल्म नहीं बन सकती है। अगर इसकी कास्ट भी चेंज करनी है तो अक्षय से इजाजत लेनी होगी। इस पर पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से खबर भी छापी है। इसमें उन्होंने बताया, सिंह इज़ किंग की 50 प्रतिशत आईपी यानी इंटलैक्चुयल प्रॉपर्टी अक्षय कुमार के पास है। जब भी कोई इसका अगला पार्ट या सीक्वल बनाएगा, उसे अक्षय की परमिशन चाहिए होगी। उनके बिना सीक्वल पर काम शुरू नहीं किया जा सकता। फिलहाल अक्षय इस मूड में नहीं हैं उन्हें इस सीक्वल से रिप्लेस किया जाए। वो फिल्म में अपनी इन्वॉल्वमेंट चाहते हैं। वो सिंह इज़ किंग का सीक्वल अच्छी और तगड़ी स्क्रिप्ट के साथ बनाने के मूड में हैं।

स्काईफोर्स होगी रिलीज
इन सारी बातों पर अक्षय कुमार की लीगल टीम ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा, सिंह इज किंग के को-ओनर मिस्टर अक्षय कुमार हैं। मिस्टर शैलेंद्र सिंह का दिया हुआ कोई बयान या फिर फिल्म को लेकर कही गई बात एकदम गलत है। शैलेंद्र सिंह या किसी के भी पास इस फिल्म के प्रीक्वल और सीक्वल बनाने के राइट्स नहीं हैं।

अब देखना ये है कि सिंह इज किंग का सीक्वल बनता है कि या नहीं? क्या अक्षय कुमार के साथ बनेगा या उनके बिना? इससे जुड़ा हुआ जो भी अपडेट होगा हम आपको बताएंगे। फिलहाल अक्षय कुमार अपनी स्काईफोर्स की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5, वेलकम टू जंगल और भूत बंगला जैसी फिल्में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+