'कितने Gay हैं निक जोनस?' एक्स गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज ने दिया ऐसा जवाब

निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज से एक चैट शो में निक के गे होने होने को लेकर सवाल पूछा गया था।

मुंबई, 21 अगस्त: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैंस के पसंदीदा कपल हैं। निक जोनस न सिर्फ सिंगर हैं, बल्कि जाने-माने एक्टर भी हैं। प्रियंका की मानें, तो निक दुनिया के बेस्ट हसबैंड हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रियंका से शादी करने से पहले निक जोनस हॉलीवुड की मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज को डेट कर चुके हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस से एक चैट शो में निक के गे होने का सवाल भी पूछा गया था।

क्या बोलीं सेलेना?

क्या बोलीं सेलेना?

सेलेना से सवाल किया गया कि अगर 1 से 10 के स्केल पर उतना गे है जितना मैं हूं, तो मुझे बताओ कि निक जोनस कितने गे हैं? इसके जवाब में सेलेना गोमेज ने कहा कि मैंने उन्हें डेट किया है। जीरो। सेलेना का ये फनी जवाब सुनकर शो की ऑडियंस तेजी से हंसने लगी।

निक के बारे में क्लीयर हुई बात

सेलेना का जवाब सुनकर वहां बैठी ऑडियंस को भी क्लीयर हो गया कि निक जोनस गे नहीं हैं। सेलेना से पूछा गया कि निक ने सिंगर माइली सायरस को भी डेट किया था, क्या इसकी वजह से सेलेना और माइली के बीच लड़ाई हुई? तो सेलेना ने जवाब में कहा कि हम कभी नहीं लड़े।

क्या बोलीं सेलेना?

क्या बोलीं सेलेना?

सेलेना ने आगे कहा कि हम दोनों को बस 16 साल की उम्र में एक ही लड़का पसंद था। ये हिलेरी डफ और लिंडसी लोहेन जैसा था। ओह माय गॉड हमें एक ही लड़का पसंद है। अब हम अपनी जिंदगी में पूरी तरह से सेटल हो चुके हैं।

जस्टिन को डेट कर चुकी हैं सेलेना

बताते चलें कि सेलेना गोमेज और निक जोनस का रिश्ता ज्यादा चल नहीं सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। सेलेना ने निक के सिवा जस्टिन बीबर को भी डेट किया था। दोनों के ब्रेकअप के भी खूब चर्चे हुए।

2018 में प्रियंका से की शादी

2018 में प्रियंका से की शादी

वहीं निक की बात करें, तो उन्होंंने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से शादी की। कपल की सेरोगेसी के जरिये एक प्यारी से बेटी भी है, जिसका नाम मालती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+