सीमा हैदर पर बन रही फिल्म का ट्रेलर देख गुस्से में लोग, 'भाभी' बनकर मॉडल ने निभाया जासूस का किरदार

karachi to Noida: सीमा हैदर को कौन नहीं जानता। अपने प्रेमी के लिए चार छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की कहानी काफी चर्चित है। इसी कहानी पर एक फिल्म भी बन रही है, जिसका नाम है- कराची टू नोएडा। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके बाद इसे लेकर चर्चा का बाजार और भी गर्म हो गया है। अब फिल्म के डायलॉग्स से लेकर उसमें मेन कैरेक्टर सीमा हैदर के रोल की जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है।

रॉ एजेंट बनी सीमा हैदर
सीमा हैदर की फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। हर कोई ये देखने के लिए उत्सुक था कि फिल्म में सीमा भाभी किस किरदार में नजर आएंगी। अब जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तो इस बात का खुलासा भी हो ही गया है कि सीमा किस किरदार में है।

Seema haider film

किसने निभाया सीमा भाभी का किरदार?
फिल्म में सीमा का किरदार फरहीन फलर ने अदा किया है। फरहीन फिल्म में रॉ एजेंट बनी हुई हैं। इसका मतलब सीमा भाभी को भारत की खूफिया एजेंसी का एजेंट दिखाया गया है। जबकि कहीं ना कहीं फैंस ये उम्मीद जता रहे थे कि सीमा हैदर को पाकिस्तानी जासूस के तौर पर दिखाया जाएगा। लेकिन ट्रेलर में सीमा को बतौर रॉ एजेंट देखने के बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

किसने निभाया 'लप्पू से सचिन' का किरदार?
सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर का किरदार एहसान खान ने निभाया है। वहीं सचिन के रोल में आप आदित्य राघव को देखेंगे। ट्रेलर रिलीज होते ही धमाल सा मच गया। फिल्म में कुछ ऐसे डायलॉग्स और किरदार हैं, जो लगता है लोगों को रास नहीं आए। इनमें से एक सीमा हैदर का रॉ एजेंट के रोल में होना है। लोग उम्मीद जता रहे थे कि सीमा भाभी को किसी और किरदार में देखेंगे, लेकिन उन्हें जरा सी भी उम्मीद नहीं थी कि रॉ के एजेंट के रूप में सीमा हैदर को दिखाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+