एयरपोर्ट पर टीवी के 'राम' को देख पैरों पर गिर गई महिला, एक्टर अरुण गोविल की हुई ऐसा हालत कि.....

रामानंद सागर के 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के साथ हाल ही में एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।

मुंबई, 1 अक्टूबरः 90 के दशक में जब टीवी पर पहली बार रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण हुआ तो घर-घर में इसे लोगों ने बड़े ही चाव से देखा। लोगों के मन में इस सीरियल के लिए काफी श्रद्धाभाव भरा हुआ था। ऐसा इसलिए था क्योंकि पहली बार कोई माइथोलॉजिकल सीरियल टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। ऐसे में जहां कहीं भी सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का रोल करने वालीं दीपिका चिखलिया दिखाई दे जाती हैं तो आज भी इनके चाहने वाले पैरों में गिरकर इनका आशीर्वाद लेने लगते हैं। रामायण को लोगों ने इतना पसंद किया था कि आज भी अगर इनकी एक झलक दिख जाए तो फैंस खुद को धन्य समझने लगते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रामायण के राम यानी अरुण गोविल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट पर अरुण गोविल को देख महिला हुई भावुक

एयरपोर्ट पर अरुण गोविल को देख महिला हुई भावुक

आपको बता दें कि रामानंद सागर के 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया था। वहां एक आदमी और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। उस व्यक्ति की पत्नी एक्टर अरुण गोविल को देखते ही पहले चप्पल निकालती है और फिर नतमस्तक होकर उनको प्रणाम करने लगती है। ये देखकर खुद अरुण गोविल भी चौंक जाते हैं।

महिला के पैर छूने पर अरुण गोविल हुए असहज

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरुण गोविल महिला के इस व्यवहार के असहज हो रहे हैं क्योंकि वह खुद नहीं चाहते हैं कि कोई भी उनका चाहने वाला इस तरह से उनके पांव में आकर गिर पड़े। वह महिला टीवी के राम को देखकर भावुक हो जाती हैं और उनके पैरों को छूने लगती हैं।

अरुण गोविल के पैरों में पड़ गई महिला

एयरपोर्ट पर मौजूद महिला रामायण के राम यानी अरुण गोविल को देखकर इतनी इमोशनल हो जाती हैं कि वह पहले हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करती हैं और फिर पैरों में गिरकर आशीर्वाद लेने लगती हैं। इसके बाद अरुण गोविल उन्हें एक अंगवस्त्र भेंट र्वरूप देते हैं। वह पहले तो उसे लेने से इनकार करती हैं लेकिन बाद में जब उनसे ये उपहार ले लेती हैं तो उन्हें गाथ जोड़कर धन्यवाद देती हैं।

अरुण गोविल का वीडियो हुआ वायरल

अरुण गोविल का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा है- मुद्दा ये नहीं है कि अरुण गोविल को जो सम्मान मिल रहा है उसका एक प्रतिशत भी आज के एक्टर्स को मिलेगा या नहीं। बात ये है कि क्या आज के एक्टर्स सम्मान पाने के लिए कुछ कर भी रहे हैं? नहीं... वह सिर्फ पैसों के लिए कर रहे हैं।

वीडियो पर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

वीडियो पर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

अरुण गोविल के इस वीडियो पर लोग कई तरह से अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूर ने लिखा है- अरुण गोविल और नीतीश भारद्वाज ने श्री राम और श्रीकृष्ण का किरदार इतने अच्छे से निभाया है कि वह किसी और रोल में दिखाई ही नहीं देते। आज भी अगर भगवान राम और श्रीकृष्ण का जिक्र होता है तो पहले दिमाग में इनका ही चेहरा आता है। ऐसा रोल आज के समय में कोई नहीं कर सकता है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- इन्हें देख मैं भी इनकी ही तरह रिएक्ट करती थी। साथ में हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।

35 साल पहले टीवी पर पहली बार दिखाया गया था रामायण

35 साल पहले टीवी पर पहली बार दिखाया गया था रामायण

आपको बता दें कि रामायण 35 साल पहले सन 1897 में टीवी पर प्रसारित हुआ था। उस समय टीवी के इस रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने भगवान राम का रोल किया था। आज अरुण गोविल की उम्र 64 वर्ष है। ऐसे में लोगों की नजरों में उस पौराणिक शो के लिए सम्मान आज भी कायम है। लोग आज भी रामायण के किरदारों को देखकर उनको भगवान की तरह पूजना शुरू कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+