एयरपोर्ट पर कार्तिक आर्यन को देख रोने लगा नन्हा फैन, लगाया गले और फिर...., वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन का छोटा सा फैन उन्हें जोधपुर एयरपोर्ट पर देखते ही रो पड़ा।
मुंबई, 19 सितंबरः बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले कुछ समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' के सुपरहिट होने के बाद से मूवी के लीड हीरो कार्तिक आर्यन लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी हो गई है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि एक्टर कार्तिक आर्यन की फीमेल फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। इसी बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन का एक छोटा फैन जोधपुर एयरपोर्ट पर उन्हें देखकर रोने लग गया। उसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था।

एक बच्चे ने एयरपोर्ट पर चिल्लाया कार्तिक का नाम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन का छोटा सा फैन उन्हें जोधपुर एयरपोर्ट पर देखते ही रो पड़ा। उसने कार्तिक का नाम चिल्लाते हुए एक्टर उसे हुए रोक लिया और जब तक ऑटोग्राफ नहीं ले लिया तब तक उसने कार्तिक आर्यन को जाने नहीं दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं।

जोधपुर एयरपोर्ट पर कार्तिक को देख रोने लगा बच्चा
जानकारी के अनुसार कार्तिक आर्यन राजस्थान के जोधपुर में मौजूद थे। कार्तिक वहां नेशनल कॉन्क्लेव 2022 को अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। जब कार्तिक वहां से वापस आने लगे तो जोधपुर एयरपोर्ट पर एक छोटे बच्चे ने उनका जोर से नाम पुकारा। साथ ही वह कार्तिक को देखते ही इमोशनल भी हो गया। कई बार नाम चिल्लाने के बाद उसे एक्टर से मिलने की अनुमति दी गई।
कार्तिक से गले मिलकर खिंचवाई फोटो
पैपराजी विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दोखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन उस बच्चे के पास जाते हैं। उन्हें फिर सिक्योरिटी से गेट के अंदर आने के लिए कहते हैं। बच्चा अपनी मां के साथ कार्तिक के पास आता है। उनसे गले मिलता है, हाथ मिलाता है और फोटो क्लिक करवाता है। बच्चा कार्तिक का ऑटोग्राफ भी लेता है।

कार्तिक आर्यन की लोग कर रहे हैं तारीफ
इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा है- इसीलिए कार्तिक आर्यन से लोग प्यार करते हैं। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- सेल्फ मेड एक्टर से पब्लिक भी प्यार करती है, खासकर अगर फैन एक बच्चा हो। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- जिस तरह एक्टर ने बच्चे से मुलाकात की, उसने दिल ही जीत लिया।

इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक
जानकारी के अनुसार कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आए थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की थी। अब जल्द ही कार्तिक डायरेक्टर रोहित धवन की फिल्म 'शहजादा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, परेश रावल, रोनित रॉय और मनीषा कोइराला भी दिखाई देंगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड हीरोइन के तौर पर होंगी।












Click it and Unblock the Notifications