'जवान' का प्रीव्यू देख सलमान खान ने शाहरुख खान के लिए कह दी ऐसी बात, बोले- पठान अब जवान हो गया

Salman Khan On Jawan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू देखने के बाद उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान को सिद्धार्थ आनंद की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ते देखा गया था। भाईजान ने किंग खान की फिल्म में कैमियो रोल किया था। हालांकि फिल्म 'जवान' में सलमान का कोई कैमियो नहीं है, फिर भी उन्होंने अपने दोस्त और लंबे समय से उनके को-एक्टर रह चुके शाहरुख खान को उनकी इस फिल्म के लिए बधाई दी है।

'जवान' पर सलमान खान का इंस्टाग्राम पोस्ट
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'जवान' के प्रीव्यू को शेयर किया है। इसे पोस्ट करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है- पठान जवान बन गया, बेहतरीन ट्रेलर, बहुत पसंद आया। अब ये ऐसी फिल्म है जिसे हमें सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए। मुझे यकीन है कि मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा। मजा आ गया वाह......।

salman khan

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती
सलमान खान और शाहरुख खान ने 1990 के दशक की शुरुआत से ही बॉलीवुड में एकसाथ काम करना शुरू किया था। तब से दोनों के बीच खट्टे-मीठे रिश्ते रहे हैं। उन्होंने राकेश रोशन की साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' में साथ काम किया था जिसमें उन्होंने सगे भाइयों की भूमिका निभाई थी।

'पठान' में सलमान खान ने किया था कैमियो
इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख और सलमान नियमित रूप से एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो करते रहे हैं। आखिरी बार दोनों शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान ने ट्रेंड भारतीय स्पेशल टास्क फोर्स के ऑफिसर शाहरुख खान की मदद करने के लिए अपनी जासूसी थ्रिलर फ्रेंचाइजी मूवी 'टाइगर' की भूमिका दोहराई थी।

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3'
वहीं खबर है कि शाहरुख खान अपने दोस्त सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'टाइगर 3' में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म 'टाइगर 3' आगामी 10 नवंबर 2023, दिवाली के समय सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसमें सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी विलेन का रोल निभाते नजर आएंगे।

7 सितंबर को रिलीज होगी 'जवान'
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' को डायरेक्टर एटली हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है। इस फिल्म में नयनतारा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोगरा और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म 'जवान' आगामी 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, थलपति विजय और संजय दत्त का कैमियो रोल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+