क्या थी Satish Kaushik की वो आखिरी ख्वाहिश जो अब रह गई अधूरी? एक्टर के भांजे निशांत करेंगे पूरा
सतीश कौशिक की हुई अचानक मौत से अब तक हर कोई सदमे में है। इस बीच एक्टर के भतीजे निशांत ने उनकी आखिरी ख्वाहिश का खुलासा किया।
Satish Kaushik Last Wish: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके जाने से फैंस से लेकर सिनेमा जगत के सभी सितारे बेहद दुखी हैं। बता दें कि, 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया था। वहीं सतीश कौशिक की अस्थियां भी हरिद्वार में विसर्जित कर दी गई हैं। अब एक्टर के भतीजे निशांत ने एक इंटरव्यू के दौरान उनकी आखिरी ख्वाहिश का खुलासा किया।

सतीश कौशिक के भांजे का बड़ा खुलासा
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सतीश कौशिक के भतीजे निशांत ने बताया कि, उनकी एक आखिरी ख्वाहिश थी जो कि अब हमेशा के लिए अधुरी रह गई। निशांत ने बताया कि सतीश का सपना था कि उनका एक बहुत बड़ा स्टूडियो हो। वहीं निशांत ने ये भी कहा कि वे अप अपने अंकल की इस आखिरी विश को पूरा करेंगे।

एक्टर की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी
निशांत ने आगे यह भी बताया कि, वह अपने चाचा की इस आखिरी विश को पूरा करने में अनुपम खेर और बोनी कपूर की मदद लेंगे। आपको बता दें कि, सतीश कौशिक के अनुपम और बोनी कपूर से काफी अच्छे संबंध रहे हैं। इसके अलावा निशांत ने अपने चाचा की एक और ख्वाहिश का जिक्र किया।

सतीश कौशिक की इस ख्वाहिश को निशांत करेंगे पूरा
निशांत ने ये भी बताया कि, सतीश कौशिक साल 2021 में आई फिल्म ‘कागज' का सीक्वल बना रहे थे। इस फिल्म की स्क्रीप्ट सब तैयार हो चुकी थी। लंबे समय से इस फिल्म की एडिटिंग पर काम चल रहा है। लेकिन अब सतीश कौशिक इस दुनिया में नहीं रहे तो इस फिल्म का पूरा काम अब खुद निशांत देखेंगे।

सतीश की मौत से सदमे में पत्नी और बेटी
सतीश कौशिक ने आगे बताया कि, कैसे सतीश कौशिक के इस तरह से जाने से उनकी पत्नी और बेटी पूरी तरह से टूट चुके हैं। निशांत ने बताया कि, एक्टर की मौत को से दोनों काफी सदमे में हैं और वह इस बात को स्वीकार करने की कोशिश कर रहे हैं कि अब सतीश हम सबके बीच नहीं रहे। निशांत ने ये भी कहा कि सतीश को खाली बैठना बिल्कुल पसंद नहीं था।

हार्ट अटैक से हुई एक्टर की मौत
बता दें कि, सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक की वजह से 9 मार्च को हुई। वह परिवार के साथ होली मनाने के लिए 8 मार्च को मुंबई लौटे थे। लेकिन, सेलिब्रेशन के बाद रात को अचानक उनको घबराहट महसूस हुई और उन्होंने मैनेजर को जल्द ही अस्पताल ले जाने के लिए कहा। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications