Satish Kaushik पंचतत्व में विलीन, मुंबई के श्मशान घाट पर सितारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

वेटरन बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा श्मशान घाट पर किया गया। सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार के दौरान पहुंची फिल्मी हस्तियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Satish Kaushik

Satish Kaushik की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार वर्सोवा श्मशान घाट पर हुआ।बता दें कि वेटरन बॉलीवुड एक्टर प्रोड्यूसर सतीश कौशिक का 66 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सतीश कौशिक के अचानक निधन से मार्माहत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम हस्तियों ने शोक प्रकट किया। पीएम मोदी ने भी सतीश कौशिक के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें महान कलाकारों में एक करार दिया।

मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फार्म हाउस पर पार्टी कर रहे सतीश कौशिक का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। डॉक्टरों और पुलिस की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गुरुवार को ही सतीश कौशिक का मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सतीश कौशिक अपने परिवार में पत्नी शशि कौशिक और अपनी एक बेटी को को छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सतीश कौशिक की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार सतीश कौशिक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

Recommended Video

    Satish Kaushik Passes Away | 2 साल के बेटे की मौत ने Satish Kaushik को तोड़ दिया था | वनइंडिया हिंदी

    निधन के बाद दिल्ली पुलिस CrPC की धारा 174 के तहत नियमित कार्यवाही की, जिसका मकसद यह पता लगाना था कि क्या मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई या व्यक्ति की मृत्यु अप्राकृतिक कारणों से हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+