सतीश कौशिक को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े Anil Kapoor, स्टेज पर जाने से पहले हुआ ऐसा हाल, देखें वीडियो
दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी के कार्यक्रम से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनके जिग्री दोस्त अनिल कपूर सतीश कौशिक की याद में फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहे हैं।

Satish Kaushik Birth Anniversary: गुरूवार यानी 13 अप्रैल को दिवगंत अभिनेता सतीश कौशिक का जन्मदिन था। इस खास मौके पर उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने खास कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसके कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए थे।
सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हुए अनिल कपूर
सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर रखे गए कार्यक्रम में कई सितारे शामिल हुए। इस बीच उनके जिगरी दोस्त अनिल कपूर का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर आपकी भी आंखो से आंसू छलक उठेंगे। वीडियो में अनिल कपूर अपने दोस्त को याद कर फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहे हैं।
फूट-फूटकर रोए एक्टर
वीडियो में अनुपम खेर अपनी दोस्ती के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। तभी वह अभिनेता अनिल कपूर को स्टेज पर आने के लिए कहते हैं। जैसे ही एक्टर अपने कदम आगे बढ़ाते हैं तो वह बेहद इमोशनल हो जाते हैं और अपने आंसू रोक नहीं पाते। तभी अनिल कपूर अनुपम खेर से स्टेज में शामिल होने से मना कर देते हैं।
अनुपम खेर भी नहीं रोक पाए आंसू
अनिल कपूर को रोता देख फिर अनुपम खेर भी काफी इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो में अनुपम खेर इमोशनल होते हुए अनिल कपूर से कहते हैं कि, आओ दोस्त हीरो हमेशा रोते हैं और दोस्त रोते हैं आ जाओ। अनुपम खेर के कहने पर जैसी अनिल स्टेज पर जाते हैं तभी वह रोने लगते हैं। और फिर वह स्टेज पर आने से मना कर देते हैं। तभी अनुपम खेर खुद रोने लगते हैं और कहते हैं "अनिल तू पागल है, मैं ठीक ठाक जा रहा था"।
कार्यक्रम में शामिल हुए कई सितारे
फिलहाल अनिल कपूर और अनुपम खेर का ये इमोशनल कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख फैंस भी काफी इमोशनल हो गए। बता दें कि सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर रखे गए इस खास कार्यक्रम में कई सितारों और सतीश के परिवार के सभी सदस्यों ने शिरकत की।












Click it and Unblock the Notifications