फिल्म "बंगाल 1947 एन अनटोल्ड लव स्टोरी" में नजर आएंगी टीवी शो की गोपी बहू
FILM BENGAL 1947: स्टार उत्सव का पॉपुलर टीवी सिरियल "साथ निभाना साथिया" में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली देवोलीना भाट्टाचार्जी हर घर में काफी मशहूर हुई। देवोलीना भाट्टाचार्जी अब फिल्मों में डेब्यू कर चुकी है बंगाल 1947 एन अनटोल्ड लव स्टोरी में यह नजर आने वाली हैं।
अपने डेब्यू पर देवोलीना ने एक इंटरव्यू में कहा "मैं खुश हूं की फिल्मों में मैं एंट्री कर ली है उम्मीद करती हूं कि मेरे फैंस और सपोर्टर मुझे पसंद करेंगे जैसे हर बार करते आए हैं।"

मैं अब केवल एक मीडियम तक ही सीमित नहीं हूं, बड़े पर्दे में ऑफर्स के लिए भी मैं अब ओपन हूं। टीवी और ऑटीटी की दुनिया में काम करने के बाद एक यही मीडियम बचा था, जिसमें मैं काम करना चाहती थी।
मेरा अब यह सपना भी पूरा हो रहा है, हालांकि मैंने टीवी शॉ और ऑटीटी कि दुनिया को छोड़ा नहीं है। अगर मुझे कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है, तो मैं जरूर करूंगी मैं एक एक्टर हूं और मेरा काम एक्टिंग करना है। जानती हूं, बॉलीवुड स्क्रीन को वेस्ट माना जाता है, पर हर एक्टर उस पर रूल करना चाहता है।
मैं भी यही चाहती हूं लेकिन मैं अच्छी स्टोरीस के लिए ओपन हूं। मैं अपना काम इंजॉय करती हूं, फिर वो चाहे थिएटर हो या सिर्फ छोटा बड़ा पर्दा। फिल्म में काम कर लेने का ये मतलब नहीं है कि मैं टीवी या वेब की दुनिया से दूर चली गई हूं।
आपको बता दें, कि देवलीना भाट्टाचार्जी ने सलमान खान की रियलिटी शॉ बिग बॉस 13, बिग बॉस 14, और बिग बॉस 15 भी किया जिसमें लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया।












Click it and Unblock the Notifications