सारा तेंदुलकर या उनके 3 बॉयफ्रेंड, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानें सचिन तेंदुलकर की बेटी करती हैं कौन सी Job
Sara Tendulkar Education: भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इस समय खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। वह बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही थीं और अचानक ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
सारा तेंदुलकर की लव लाइफ
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। 27 साल की सारा तेंदुलकर की लव लाइफ को लेकर कई तरह की बातें होती रहती हैं।

सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बनना चाहती हैं सारा तेंदुलकर
सारा तेंदुलकर के फैंस चाहते हैं कि वह बॉलीवुड में अपना करियर शुरु करें लेकिन सारा ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया है। सारा ने साफ कह दिया है कि वह एक्टिंग नहीं करेंगी। सारा ने बताया है कि उन्हें कैमरे से डर लगता है और ऐसे में वह इससे जुड़ा कोई काम नहीं कर सकती हैं। सारा चाहती हैं वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बनें।
3 लड़कों के साथ जुड़ चुका है सारा तेंदुलकर का नाम
आपको बात दें कि सारा तेंदुलकर का नाम अब तक 3 लड़कों के साथ जोड़ा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा तेंदुलकर का अफेयर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल, बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रहा है। हालांकि तीनों के साथ उनका ब्रेकअप भो हो चुका है। आइए आपको
सारा तेंदुलकर की पढ़ाई और करियर
-जानकारी के अनुसार सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर खूबसूरती के साथ साथ पढ़ाई में भी काफी अच्छी रही हैं। सारा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने लंदन से हाइयर एजुकेशन किया है।
-सारा तेंदुलकर ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में एडमिशन लिया था, जो दुनिया के बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में से एक है। उन्होंने यहां मेडिसिन (डॉक्टर बनने) की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद सारा तेंदुलकर ने मास्टर्स करने का फैसला किया था। उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी में एमएससी में क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ में डिग्री हासिल की है।
-सारा तेंदुलकर इन दिनों सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन को संभाल रही हैं। वह इसमें बायोमेडिकल साइंस और सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर काम कर रही हैं।
शुभमन गिल की पढ़ाई और उनका करियर
-शुभमन गिल ने पंजाब के मोहाली में स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं कक्षा पास करने के बाद, शुभमन गिल ने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया था और 17 साल की उम्र में अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल हो गए थे।
-वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा कियागया है कि शुभमन गिल ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है, लेकिन वह आगे कॉलेज में नहीं पढ़ सके। दरअसल उन्होंने क्रिकेट में
फोकस करना शुरू कर दिया था।
हिमांश कोहली की पढ़ाई और करियर
-हिमांश कोहली का जन्म कोलकाता में हुआ था लेकिन उनकी पालन पोषण दिल्ली में हुआ था। उनके पिता विपिन कोहली और मां नीरू कोहली हैं।
-हिमांश कोहली ने दिल्ली केकेआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय से मास मीडिया में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। हिमांश कोहली बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं और अपनी शादीशुदा लाइफ को इन्जॉय कर रहे हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी की पढ़ाई और करियर
-सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुंबई के गोकुलधाम हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सिद्धांत अपने पिता की तरह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते थे और इसलिए उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में एडमिशन लिया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी और एक्टर बनने के फैसला कर लिया था।
-सिद्धांत चतुर्वेदी एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर हैं। लोग उनकी दमदार एक्टिंग के दीवाने हैं। उन्होंने साल 2017 में कॉमेडी टेलीविजन सीरीज 'लाइफ सही है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications