Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर का बड़ा ऐलान, अब टूटेंगे लड़कों के दिल, जानें उनके पास है कौन सी Degree
Sara Tendulkar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन एक बड़े स्टार की तरह की उनकी चर्चाएं होती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सारा तेंदुलकर
सारा तेंदुलकर अपनी क्लासी लाइफस्टाइल को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जुड़ रहा है सारा तेंदुलकर का नाम
आपको बता दें कि 27 साल की सारा तेंदुलकर का नाम अब तक कई लड़कों के साथ जुड़ चुका है। पहले खबर थी कि सारा तेंदुलकर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही थीं लेकिन अब उनका नाम बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
बॉलीवुड को लेकर सारा तेंदुलकर ने किया बड़ा ऐलान
वहीं इससे पहले सारा तेंदुलकर के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें भी सामने आ रही थीं। हालांकि सारा ने कभी भी फिल्मों में काम करने को लेकर कोई बात नहीं की है। अब एक इंटरव्यू में सारा तेंदुलकर ने साफ कर दिया है कि वह बॉलीवुड में डेब्यू करने नहीं जा रही हैं। वह फिल्मों में हीरोइन नहीं बनना चाहती हैं।
'मैं एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बनना चाहती हूं'
-सारा तेंदुलकर ने वोग मैगाजीन को दिए इंटरव्यू में कहा है- मैं कई चीजें करती हूं। मेरा फाउंडेशन है। मेरा उस पर फुल टाइम फोकस रहता है। इसके अलावा मैं फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल स्पेस में भी काम करती हूं। मैं वो सब करने की कोशिश करती हूं जो मुझे सही लगता है। मैं हर चीज को करने के लिए हां नहीं कहती हूं।
-सारा तेंदुलकर ने आगे कहा- एक्टिंग में मुझे बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। मैं एक इंट्रोवर्ट इंसान हूं। मुझे कैमरे से डर लगता है। मुझे हीरोइन नहीं बननाष मैं एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बनना चाहती हूं।
'मैं कैमरा देखकर घबरा जाती हूं'
सारा तेंदुलकर ने कहा है- मुझे अबतक फिल्मों के कई ऑफर मिल चुके हैं। मैंने सबको मना कर दिया है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं इस काम के लिए नहीं बनी हूं। ऐसे में मैं इसके साथ जस्टिस नहीं कर पाऊंगी। एक्टिंग के बारे में मुझे सोचकर ही डर लगता है। मैं घबराने लगती हूं। मुझे लगता है कि मैं एक्टिंग के साथ सैटिस्फाई नहीं हो पाऊंगी।
सारा तेंदुलकर के पास हैं इतनी डिग्रियां
-जानकारी के अनुसार सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर खूबसूरती के साथ साथ पढ़ाई में भी काफी अच्छी हैं। सारा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने लंदन से हाइयर एजुकेशन किया है।
-सारा तेंदुलकर ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में एडमिशन लिया था, जो दुनिया के बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में से एक है। उन्होंने यहां मेडिसिन (डॉक्टर बनने) की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद सारा तेंदुलकर ने मास्टर्स करने का फैसला किया था। उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी में एमएससी में क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ में डिग्री हासिल की है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications