Bigg Boss 18: सारा अरफीन खान को टाइम गॉड टास्क खराब करना पड़ा भारी, बिग बॉस ने लिया कड़ा एक्शन
Sara Arfeen Khan Evicted From Bigg Boss 18 Show: बिग बॉस 18 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है जल्द ही शो खत्म होने की तरफ रुख करेगा। इन सब के बीच शो में लगातार उठा पटक देखने को मिल रही है। बिग बॉस के घर के अंदर बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन शो की टीआरपी नहीं बढ़ रही है। इसके लिए मेकर्स ने कई हथकंडे भी अपनाए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
ख़ैर जैसे ही बिग बॉस फिनाले की ओर बढ़ रहा है। वैसे ही शो में गदर भी बहुत मच रहा है। जहां एक तरफ अविनाश का बचाव करने लिए करण वीर मेहरा जिम्मेदारी संभाली वहीं, रजत ने कशिश का बचाव किया। लेकिन इसमें अविनाश को सफलता मिली और घरवालों ने उन्हें आरापों से बरी कर दिया। इसके बाद घर में टाइम गॉड के लिए टास्क हुआ।

इस टास्क में अपने स्कींग करनी थी और इसमें दो लोगों की जोड़ी थी। इस टास्क में पहले विवियन डीसेना-चाहत पांडे बाहर हुए। इसके बाद शिल्पा शिरोडकर और कशिश कपूर पर गाज गिरी। बारी थी सारा अरफीन खान की, जैसे उन्हें संचालक श्रुतिका अर्जुन ने बाहर किया, उन्होंने टास्क खराब करने के लिए बवाल करना शुरू कर दिया। इस दौरान हाथापाई भी हुई। यहां तक हुआ कि सारा से बचाने के लिए करण को उनका हाथ पकड़ना पड़ा। जिसकी वजह से बिग बॉस ने एक बड़ा और कड़ा फैसला किया है।
रिपोर्ट्स की माने तो सारा अरफीन को उनकी हरकतों की वजह से बिग बॉस ने अपने घर से तुरंत एविक्ट कर दिया है। हालांकि उन्होंने खुद को सही साबित करने के लिए विवियन डीसेना के सामने दुखड़ा रोया था। विवियन भी करण के पास गए और उनके ऊपर भड़क गए। जिसपर दोंनो की हल्की बहस भी हुई। अब बिग बॉस के इस फैसले के बाद सबका क्या रिएक्शन आता है, ये नए एपिसोड में ही पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications