Gaslight Trailer Out: सस्पेंस से भरपूर है फिल्म 'गैसलाइट' की कहानी, क्या पिता को ढूंढ पाएंगी सारा अली खान?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म गैसलाइट का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सारा अली खान के अलावा चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मैसी अहम किरदार प्ले करते नजर आएंगे।

Gaslight Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'गैसलाइट' को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर काफी ट्रेंड कर रहा है। दर्शकों द्वारा इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म गैसलाइट में सारा अली खान एक फिजिकली चैलेंज्ड महिला का रोल प्ले करती हुई नजर आईं। इसके अलावा विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है जिसे देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म फैंस को काफी पसंद आएगी।

Sara Ali Khan

सारा अली खान क्या अपने पिता को ढूंढ़ पाएंगी?
फिल्म गैसलाइट में सारा अली खान मीशा नाम की एक दिव्यांग लड़की का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। इससे पहले सारा अली खान ने ऐसा किरदार कभी नहीं निभाया। फिल्म में सारा अपने पिता से मिलने घर लौटती हैं, लेकिन वो अपने पिता से मिल नहीं पाती। इस वजह से वह परेशान हो जाती हैं। उनको लगता है कि किसी ने उनके पिता का मर्डर किया है। अब इस हत्या के पीछे किसका हाथ है इसी के इर्द गिर्द घुमती है। बता दें कि, यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म गैसलाइट में चित्रांगदा नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि सारा अली खान मूवी में काफी अच्छी एक्टिंग करने वाली हैं। फिल्म में उनका ये अलग किरदार होगा जिसमें उनकी एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर सकते हैं। बता दें कि, यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा सारा अली जल्द ही फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आने वाली हैं। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+