Sara Ali Khan ने पहले सोमवार भगवान भोलेनाथ के किए दर्शन, श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर पहुंची एक्ट्रेस

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को घूमने का बहुत शौक है। एक्ट्रेस अक्सर अपने मंदिर दर्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस साल उन्होंने अपना नए साल का पहला सोमवार श्रीशैलम मल्लीकर्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन से शुरू किया। जैसे ही इन तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया, वह वायरल हो गईं।

सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिर के दर्शन करते हुए तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सारा के साल का पहला सोमवार। जय भोलेनाथ।" फोटो में सारा भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आईं। इस फोटो में सफेद रंग का चिकनकारी सूट पहना हुआ है। साथ ही माथे पर चंदन का तिलक लगा हुआ है।

Sara Ali Khan

फोटोज में सारा अली खान कभी भगवान शिव के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आईं। कभी उन्होंने भगवान की अराधना की। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपको भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मिले।" वहीं एक और फैन ने लिखा, "स्काईफोर्स के लिए शुभकामनाएँ।" इस तरह से एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan की बेटी Sara Ali Khan का अब यह Video हो रहा वायरल, रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर भी चर्चा तेज़

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अगली बार फिल्म स्काईफोर्स में अक्षय कुमार, वीर पहरिया और निमरत कौर के साथ नजर आएंगी। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। ट्रेलर से पता चलता है कि स्काईफोर्स 1965 के भारत-पाकिस्तान एयर वॉर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार अपने इंटेंस अवतार में नजर आएंगे। वहीं वीर पहरिया इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं और दोनों भारतीय वायुसेना के अधिकारी के तौर पर फिल्म में भूमिका निभाएंगे।

सारा अली खान फिल्म में वीर के प्यार की भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा, निमरत कौर और शारद केलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर ने किया है और इसे दिनेश विजान, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। स्काईफोर्स 24 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर ग्लोबली रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan को इस शख्स ने बीच सड़क पर किया प्रोटेक्ट, हटाया पैपराजी का कैमरा, फैंस ने की तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+