Saif Ali Khan की बेटी Sara Ali Khan का अब यह Video हो रहा वायरल, रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर भी चर्चा तेज़
Sara Ali Khan Viral Video: बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी वह अपने पहनावे को लेकर तो कभी स्वीमींग पूल वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
सारा अली खान का केदारनाथ दौरा और खाने के प्रति उनका प्रेम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपने दौरे के दौरान खूब सारे स्वादिष्ट व्यंजन खाए और उनकी इन तस्वीरों और वीडियो भी पोस्ट किया है, जो कि उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है।

एक और बात की वजह से सारा चर्चा में है, जो भी सुन रहा है वहीं हैरान है। इस पर आगे बात करेंगे फिल्हाल सारा के दौरे की बात करते हैं। सारा अली खान अपने खाने के शौक के लिए जानी जाती हैं और इस बार भी उन्होंने इसे साबित कर दिया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया, जिसमें पारंपरिक भारतीय भोजन से लेकर दक्षिण भारतीय भोजन और मिठाइयाँ शामिल थीं।
सारा अली खान को ढाबे के रसोईघर में खाना खाते हुए देखकर उनके प्रशंसक हैरान रह गए। इसने दिखाया कि वह कितनी जमीन से जुड़ी हुई हैं और बिना किसी घमंड के साधारण चीजों का आनंद लेती हैं। सारा अली खान के इस वीडियो को देख लोगों ने कहा कि एक स्टार किड होने के बावजूद इतनी सादगी और जमीन से जुड़ी हुई हैं।
अब बात करते हैं उस मुद्दे की जिसकी वजह से सारा काफी दिनों से चर्चा में हैं, वह उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड। सारा अली खान इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा को लेकर भी चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है और उनके अफेयर की खबरें लगातार आ रही हैं। जो भी यह सुन रहा है, वह हैरान है।
आपको बता दें कि सारा अली खान जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली है। इसके अलावा, वे 'मेट्रो...इन दिनों' में भी नजर आएंगी। बहरहाल सारा अली खान ने गुरुवार को ढाबे पर का वीडियो अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है, जो तेज़ी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications