Sara Ali Khan को इस शख्स ने बीच सड़क पर किया प्रोटेक्ट, हटाया पैपराजी का कैमरा, फैंस ने की तारीफ
Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ना केवल अपनी एक्टिंग से बल्कि चुलबुले के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आए दिन सारा अली खान को पैपराजी स्पॉट करते रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग सारा को प्रोटेक्ट करने की कोशिश करते हैं।
सारा अली खान जहां भी जाती हैं पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। पैपराजी की फेवरेट रहीं सारा हमेशा उनके साथ अच्छे से व्यवहार करती हैं। लेकिन इस बार कैमरे के सामने जैसे ही सारा स्माइल देने के आगे बढ़ी तो एक बुजुर्ग शख्स अचानक कैमरे को हटाने के लिए कहता है।

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि, सारा अली खान कैजुअल लुक में सैलून से बाहर निकलीं कि तभी वहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। हालांकि हर बार की तरह सारा ने अपनी क्यूट स्माइल के साथ पोज देना शुरू किया लेकिन तभी एक बुजुर्ग शख्स बीच में आते हैं और सभी कैमरा को वहां से हटाने लगते हैं। ये देखकर सारा अली खान भी हैरान रह जाती हैं।
सारा अली खान का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस बुजुर्ग शख्स की जमकर तारीफ करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अंकल जी ने बिल्कुल सही किया।' एक ने लिखा, 'अंकल जी सबसे प्यारे हैं, सारा को पैप्स से बचाते हुए।' अन्य यूजर ने लिखा, 'उनको पता है, बेटी की इज्जत क्या होती है।' एक ने लिखा, 'ऐसे लोगों की बहुत ज्यादा जरूरत है।'
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा आदित्य रॉय कपूर और कोंकणा सेन शर्मा भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये पहली बार होगा जब आदित्य और सारा की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। जिस वजह से फिल्म के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल इसकी कहानी को लेकर मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan की बेटी Sara Ali Khan का अब यह Video हो रहा वायरल, रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर भी चर्चा तेज़












Click it and Unblock the Notifications