'मैं मंदिर-मस्जिद जाती रहूंगी', महाकालेश्वर मंदिर जाने पर सारा अली खान ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास
सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस महाकालेश्वर मंदिर गईं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

Sara Ali Khan Mahakaleshwar Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जब किसी मंदिर या मस्जिद जाती हैं तो वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। लेकिन इसके बावजूद सारा अली खान इसको नजर अंदाज कर देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर गईं जिसकी वजह से लोगों ने उनको खूब खरी खोटी सुनाई। जिसके बाद एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया।
महाकाल मंदिर जाने पर ट्रोल हुईं सारा अली खान
इन दिनों सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बुधवार को एक्ट्रेस मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंची जहां उन्होंने महादेव की पूजा-अर्चना की। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद से सारा अली खान को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अब उन्होंने ट्रोलर्स का मुंहतोड़ जवाब दिया।
एक्ट्रेस ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
दरअसल, सारा अली खान के महादेव की पूजा करने पर ट्रोलर्स उन्हें मुस्लिम होकर बाबा की पूजा करने पर खरी खोटी सुना रहे हैं। अब इस पर जब सारा से सवाल किया गया तो उन्होंने बहुत तरीके से इसका जवाब देते हुए कहा, 'ईमानदारी से मैं ये कह चुकी हूं और फिर से कहूंगी....कि मैं अपने काम को बहुत सीरियसली लेती हूं। मैं काम करती हूं जनता के लिए, आप लोगों के लिए। अगर आप लोगों को मेरा काम अच्छा न लगे, तो मुझे बुरा लगेगा। लेकिन ये जो मेरी निजी मान्यता है, मेरी निजी मान्यता है'।
मैं हमेशा इन जगहों पर जाती रहूंगी
सारा अली खान ने आगे कहा, 'मैं अजमेर शरीफ उतनी ही शिद्दत से जाऊंगी, जितनी बंगला साहेब, और महाकाल। और मैं हमेशा ही इन जगहों पर जाती रहूंगी। जिसको भी जो भी बोलना है वो बोल सकते हैं। मुझे इस चीज से कोई दिक्कत ही नहीं है। लेकिन कहीं भी जाकर सबसे जरूरी बात ये होती है कि आपको वहां की एनर्जी अच्छी लगनी चाहिए।'
इस दिन रिलीज होगी जरा हटके जरा बचके
बता दें कि, सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। क्योंकि पहली बार दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म के अलावा सारा के पास 'ए वतन मेरे वतन' और 'मर्डर मुबारक' जैसी फिल्में पाइपलाइन पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications