'मैं अजमेर शरीफ...' , उज्‍जैन महाकाल मंदिर दर्शन करने पर ट्रोल हुईं सारा अली खान तो दिया ये करारा जवाब

उज्‍जैन में फिल्‍म के प्रमोशन के लिए पहुंची सारा अली खान ने यहां के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर केे गर्भग्रह में जाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया जिस पर ट्रोल होने पर उन्‍होंने करारा जवाब दिया है।

sara ali khan

Sara Ali Khan at Ujjain MahaKal Temple: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सारा अली खान की अपकमिंग फिल्‍म जरा हट के जरा बच के दो जून को रिलीज हो रही है। जिसमें सारा अली खान विक्‍की कौशल की पत्‍नी के किरदार में नजर आने वाली हैं। सारा अली खान अपने फिल्‍म के रिलीज से पहले उज्‍जैन के महाकाल मंदिर के गर्भग्रह में दर्शन करने पहुंची और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अभिषेक किया। जो लोगों को पसंद नहीं आया और उन्‍होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों द्वारा ट्रोल किए जाने पर सारा अली खान ने प्रेस कान्‍फ्रेंस में जवाब दिया है।

सैफ अली खान और अमृता सिंंह की बेटी हैं सारा अली खान

बता दें सारा अली खान सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। अमृता सिंह सैफ की पहली पत्‍नी हैं जो हिंदू हैं। पिता सैफ मुस्लिम और मां अमृता हिंदू हैं इसलिए सारा अली खान दोनों ही धर्मों को मानती हैं। सारा आए दिन मंदिरों में दर्शन और पूजा-पाठ करते हुए फोटो शेयर करती रहती हैं , और ऐसे ही ट्रोल होती रहती हैं।

ट्रोलर्स को सारा अली ने दिया मुंह तोड़ जवाब


उज्जैन में महाकाल मंदिर जाने के बाद ट्रोलिंग का शिकार होने पर सारा अली खान ने कहा मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैं लोगों के लिए, आपके लिए काम करती हूं। मुझे बुरा लगेगा अगर आप मुझे पसंद नहीं करते हैं।

मै अजमेर शरीफ और महाकाल...

सारा ने कहा मैं काम करती हूं, लेकिन मेरी व्यक्तिगत मान्यताएं मेरी हैं। उसी भक्ति के साथ जाऊंगी, जिस भक्ति के साथ मैं बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी। मैं ऐसे ही दर्शन के लिए जाती रहूंगी। एक्‍ट्रेस ने कहा लोग जो चाहें कह सकते हैं, मुझे कोई समस्या नहीं है। आपको पसंद करना चाहिए महाकाल जैसी पवित्र जगह की ऊर्जा...मैं ऊर्जा में विश्वास करती हूं।

महाकाल दर्शन करने पहुंची सारा अली खान

दें पिछले सप्‍ताह फिल्‍म के प्रमोशन के लिए अजमेर शरीफ की दरगाह में सारा अली ने सजदा किया था। वहीं मंगलवार को लखनऊ में शिव भगवान के मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। सारा अली हाल ही में उज्‍जैन में महाकाल के दर्शन साड़ी पहनकर पहुंची थी और उन्‍होंने गर्भ ग्रह में जाकर शिवलिंग पर जल से अभिषेक किया था इसके साथ ही प्रसिद्ध भस्‍म आरती में भी मौजूद थी। जिसके बाद कुछ लोगों ने जहां उनकी तारीफ की वहीं बहुतों ने मंदिर में जाकर जल चढ़ाने पर उन्‍हें खरी खोटी सुनाई।

ये भी पढ़ें- उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंच सारा अली खान ने की भस्म आरती, भड़के लोग बोले- मुस्लिम लड़की को किसने दी अनुमति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+