उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंच सारा अली खान ने की भस्म आरती, भड़के लोग बोले- मुस्लिम लड़की को किसने दी अनुमति
Sara Ali Khan at Ujjain MahaKal Temple: उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचीं सारा अली खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों को उनका गर्भगृह में जाकर शिवलिंग में जल चढ़ाना पसंद नहीं आ रहा है।

Sara Ali Khan at Ujjain MahaKal Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सारा अली खान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और कई लोग उन्हें खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सारा अली खान देश के विभिन्न मंदिरों में हाथ जोड़तीं और दरगाह में सजदा करती नजर आ रही हैं। इसी बीच सारा अली खान ने आज सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन किए और वह भस्म आरती में भी शामिल हुई थीं।
महाकाल मंदिर पहुंचीं सारा अली खान
उज्जैन के महाकाल मंदिर से सारा अली खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद जहां उनके फैंस उनकी सादगी के मुरीद हो गए हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों को उनका मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है। सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
2 जून को रिलीज होगी सारा की फिल्म
आपको बता दें कि सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं। ये फिल्म आगामी 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
भस्म आरती में शामिल हुईं सारा अली खान
इस वायरल वीडियो में सारा अली खान सिर को पल्लू से ढककर महाकाल के सामने हाथ जोड़कर खड़ीं नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर के पुजारी उन्हें कुछ देते हुए कोई बात समझा रहे हैं। आपको बता दें कि सारा अली खान के दो वीडियोज इस समय वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह भस्म आरती में शामिल हो रही हैं और भक्ति में पूरी तरह से लीन दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह गर्भगृह में जल और दूध से अभिषेक करती भी नजर आ रही हैं।
लखनऊ के मंदिर में भी किए थे दर्शन
इससे पहले सारा अली खान और उनके को-एक्टर विक्की कौशल लखनऊ पहुंचे थे, जहां उन दोनों ने बड़े मंगल पर हनुमान सेतु मंदिर में बजरंगबली के दर्शन किए थे। साथ ही दोनों ने भगवान शिव की भी पूजा की थी। वहीं सारा अली खान के मंदिर जाने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है और पूछा है कि उन्हें मंदिर जाने की इजाजत किसने दी। लोग सारा के मंदिर जाने की वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने पूछा- किसने दी सारा को मंदिर में जाने की अनुमति
सोशल मीडिया यूजर्स को सारा अली खान का मंदिर जाना बिल्कुल पसंद नहीं आया है। एक शख्स ने सारा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- क्या सारा अली खान ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है, क्या वह हिंदू हो गई हैं, अगर नहीं तो उन्हें मंदिर में एंट्री करने की अनुमति किसने दी है।
कमेंट्स कर लिखी ऐसी बातें
वहीं एक यूजर ने लिखा है- मंदिर में जाकर पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं मैडम। वहीं एक शख्स ने लिखा है- मंदिर में मांसाहारी लोगों को अनुमति कैसे दे देते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- मुसलमान होकर हिंदू मंदिर के गर्भगृह में पूजा कर रही है ये।

फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं सारा अली खान
जानकारी के अनुसार सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन के लिए देश के विभिन्न शहरों में घूम रहे हैं। सारा अली खान को कभी मंदिर में पूजा करते तो कभी दरगाह में चादर चढ़ाते देखा जा रहा है। फिलहाल उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर में आरती की। माथे पर चंदन लगाए और सिर पर दुपट्टा लिए सारा शिव भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने भक्तिभाव में शिव लिंग पर जल भी चढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications