सैफ अली खान से अमृता सिंह की टूटी शादी, अब सास के साथ कैसा है रिश्ता? सारा ने कहा- 'बड़ी अम्मा ने उनके साथ...'
Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को अकेले उनकी मां अमृता सिंह ने पाला है। वहीं सारा अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। अब हाल ही में सारा अली खान ने खुलासा किया कि सैफ अली खान से अलग होने के बाद शर्मिला टैगोर और अमृता सिंह के बीच कैसी बॉन्डिंग है।
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सारा अली खान ने बताया कि कैसे उनकी दादी शर्मिला टैगोर उनके जीवन में बेहद सहायक रही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पिता सैफ अली खान से तलाक के बाद भी मां अमृता का शर्मिला टैगोर के साथ काफी अच्छा रिश्ता है।

सारा अली खान ने कहा कि, "मेरी माँ के माता-पिता नहीं हैं, लेकिन अगर मुझे या इब्राहिम को कुछ भी होता, तो मुझे पता है कि वह अकेली नहीं होंगी क्योंकि बड़ी अम्मा (शर्मिला टैगोर) वहाँ होंगी, और यही सब कुछ है। मैं जीवन में एक ऐसे दौर से गुज़री जब मुझे सहारे की सबसे ज्यादा ज़रूरत थी और उस वक्त बड़ी अम्मा सबसे बड़ा सहारा बनीं। ऐसे वक्त में आपको अच्छे रिश्तों के बारे में पता चलता है।'
सारा अली खान ने कहा कि भले ही उनके माता-पिता एक साथ नहीं रहते हैं, लेकिन उनकी दादी शर्मिला टैगोर उनकी मां अमृता के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। बता दें कि कॉफी विद करण में शर्मिला टैगोर ने सैफ और अमृता के तलाक पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि, जब आप इतने लंबे समय तक एक साथ होते हैं, और आपके दो प्यारे बच्चे होते हैं, तो किसी भी रिश्ते के टूटने का दर्द झेलना आसान नहीं होता। जब अमृता अलग हुईं तो सैफ के पिता टाइगर पटौदी काफी परेशान थे।
बता दें कि, सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी साल 1991 में हुई थी। उस वक्त सैफ पूरी तरह से अमृता के प्यार में पागल थे। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब इन दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और फिर कपल ने साल 2004 में तलाक ले लिया। इसके बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से साल 2012 में दूसरी शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications