'तुम एक चमकता हुआ तारा हो', Sara Ali Khan ने सुशांत सिंह को याद कर लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

फिल्म केदारनाथ को 4 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह राजपूर नजर आए थे। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर एक्टर को याद किया।

Kedarnath Complete 4 Years: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सारा अली खान के अपोजिट दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। अब फिल्म को रिलीज हुए पूरे 4 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने एक्टर को याद एक इमोशनल नोट लिखा।

सारा अली खान ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

सारा अली खान ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरें शेयर कर सारा ने उन पलों को याद कर फिल्म से जुड़े कुछ किस्से साझा किए। एक्ट्रेस ने बताया कि सुशांत सिंह के साथ फिल्म में काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात थी और उनके साथ बिताए वो पल हमेशा याद रहेंगे। आइए जानते हैं कि, सारा अली खान ने अपने पोस्ट पर क्या कुछ लिखा।

लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ के 4 साल पूरे होने पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा कि, 'चार साल पहले आज के ही दिन मेरा ये सपना पूरा हुआ था। आज भी ये एक सपने की तरह मुझे महसूस होता है और ऐसा ही एहसास हमेशा ही बना रहेगा। मैं अगस्त 2018 में वापस जाना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि इस फिल्म का हर एक सीन वापस दोहराऊं। मेरे लिए फिल्म का एक एक पल बेहद खास था'।

'मैंने सुशांत से बहुत कुछ सीखा'

सारा अली खान ने आगे सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए लिखा कि, 'इस फिल्म में काम करते हुए मैंने बहुत कुछ सुशांत से सीखा। सुशांत ने किताबों, गानों, फिल्मों, एक्टिंग, स्टार्स, आसमान से लेकर बहुत कुछ सिखाया। मैंने उस हर मैगी और कुरकुरे को एन्जॉय किया। हम 4 बजे उठकर फिल्म की तैयारी करते थे। इन लाइफटाइम यादों के लिए शुक्रिया। जय भोलेनाथ'।

'तुम एक चमकता हुआ तारा हो'

'तुम एक चमकता हुआ तारा हो'

पोस्ट में आगे सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक इमोशनल नोट लिखा, 'आज भी जब आसमान में तारा चमकता है तो मुझे पता है कि ऊपर वह सुशांत है। वह अपने पसंदीदा चांद के पास हैं जो हमेशा तारे की चमकता ही रहता है। सुशांत हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। केदारनाथ से एंड्रोमेडा तक'। सारा अली खान का ये पोस्ट फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि, 14 जून 2020 को निधन हो गया था। एक्टर का शव उनके घर पर मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने सुसाइड किया था। हालांकि उस समय उनकी मौत पर काफी बवाल हुआ था। इस मामले में सीबीआई ने हर एंगल से जांच की थी। जिसकी वजह से कई बड़े सितारों से ड्रग मामले में पूछताछ हुई थी। बता दें कि अभिनेता को आखिरी बार फिल्म दिल बेचारा में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+