Video: अपने ही सिक्योरिटी गार्ड की किस बात पर भड़कीं सारा अली खान, कहा- अब से ऐसा किया तो...
Video: अपने ही सिक्योरिटी गार्ड की किस बात पर भड़कीं सारा अली खान, कहा- अब से ऐसा किया तो...
मुंबई, 30 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान अपने ही सिक्योरिटी गार्ड को डांटते हुए और गुस्सा करते दिखाई दे रही हैं। उसके बाद वहां आसपास मौजूद लोगों से सारा अली खान माफी मांगते भी दिखाई दे रही हैं। सारा अली खान का ये व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे से अपने सॉन्ग ''चाका चक'' के लॉन्च के लिए एक प्रेस कार्यक्रम के बाद अपनी कार में जाते हुए दिखाई दे रही हैं। आइए जानें क्या है पूरा मामला?

सारा ने सिक्योरिटी गार्ड को बोला- 'आपने किसको धक्का देकर गिराया...'
असल में सोमवार (29 नवंबर) को सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म ''अतरंगी रे'' का पहला गाना ''चका चक'' के लॉन्च इवेंट पर पहुंची थीं। इवेंट खत्म होने के बाद सारा अली खान जैसे ही अपनी कार की ओर जा रही थी तो एक शख्स (सिक्योरिटी गार्ड) को किसी को धक्का न देने के लिए डांट रही थीं। उसके बाद अपने आसपास मौजूद लोगों से माफी भी मांगी।
सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि सारा कार के पास पहुंचते ही कह रही हैं,''किधर है, किधर है, जिसको गिराया, वो गिराया किसको आपने?" जब आसपास के लोगों ने कहा, "कोई नहीं गिरा " तो सारा बोलीं, "नहीं नहीं, जिसको गिराया वो चले गए।''

'आप किसी को ऐसे धक्का मत दो, अब से ऐसा किया तो...'
सारा अली खान वीडियो में आगे कहते हुए दिखाई दे रही हैं, ''सॉरी बोलना प्लीज। थैंक्यू।" (जिसको धक्का लगा, उसको) सारा आगे अपने सिक्योरिटी गार्ड को कहती हैं, ''आप नहीं किया कीजिए ऐसा, किसी को धक्का मत दो, प्लीज ऐसा मत करो। अब से ऐसा तो बिल्कुल नहीं कीजिए।'' इसके बाद सारा अली खान ने सभी कैमरामैन को कहा, "थैंक यू थैंक यू। और आई एम सॉरी"। सारा अली खान इसके बाद अपने कार में बैठ गईं। बता दें कि सारा अली खान के सिक्योरिटी गार्ड ने एक कैमरामैन को धक्का दिया था, जो वहां सारा अली खान की तस्वीरें लेने पहुंचा था।

सारा अली खान का ये अंदाज फैंस को आया पंसद
अपने सिक्योरिटी गार्ड को डांटना और उसके किए के लिए सब से माफी मांगना, सारा अली खान का ये अंदाज फैंस को काफी पंसद आ रहा है। सारा अली खान का वीडियो शेयर कर कई फैंस उनकी वाहवाही कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि सारा अली खान लोगों की इज्जत करना और सम्मान देना जानती हैं।

जानिए सारा अली खान की आने वाली फिल्म के बारे में?
सारा अली खान की आने वाली फिल्मा ''अतरंगी रे'' है, जो 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में सारा अली खान के साथ-साथ धनुष और अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म में सारा अली खान ने एक बिहारी लड़की की भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications