Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनों' के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार,अब सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

आदित्य रॉय कपूर सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को और आगे बढ़ा दिया है।

Metro In Dino Release Date: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक अनुराग बसु ने फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो बनाई थी। जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। अब लगभग 15 साल बाद अनुराग बसु एक बार फिर फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लाने वाले हैं। काफी दिनों से उनकी फिल्म मेट्रो इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के ऐलान के बाद से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मेट्रो इन दिनों की रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट
बता दें कि, फिल्म मेट्रो इन दिनों का एलान साल 2023 की शुरूआत में हुआ था। इस फिल्म को भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बसु साथ में बना रहे हैं। जहां एक तरफ फैंस फिल्म को लेकर काफी क्रेजी हैं वहीं अब खबर आ रही है इसकी रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पहले ये फिल्म इस साल के अंत में 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फैंस को फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Aditya Roy Kapur

फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
जानकारी के मुताबिक, फिल्म मेट्रो इन दिनों अब अगले साल 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म पर कई वर्षों से काम चल रहा था। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने से फैंस काफी निराश हैं। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+