Video: सपना चौधरी ने 'छलिया' गाने पर किया ऐसा डांस, भीड़ हुई बेकाबू और फिर जो हुआ
Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस में नजर आ चुकीं सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। सपना चौधरी की शादी से लेकर प्रेग्नेंसी और स्टेज परफॉर्मेंस तक उन्हें खबरों में ला देता है।
सपना चौधरी का डांस वीडियो वायरल
देसी क्वीन सपना चौधरी जब स्टेज पर आती हैं, तो उन्हें देख लोगों की भीड़ बेकाबू हो जाती है। सपना की डांसिंग पर उनके फैंस जान लुटाते नजर आते हैं। सपना चौधरी ऑन लाइन से लेकर ऑफ लाइन तक लोगों के दिलों पर छाई रहती हैं। वह अपने डांस से समां बांध देती हैं।

सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस से हिला स्टेज
-सपना चौधरी के कई स्टेज परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। हाल ही में वह सुपरहिट हरियाणवी गाने छलिया पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस डांस में सपना की कातिलाना अदाएं लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। उनकी खूबसूरती और ठुमकों से नजर हटाना मुश्किल हो रहा है।
-आपको बता दें कि सपना चौधरी के इस बेहद शानदार परफॉर्मेंस को @Haryanvibestdancer नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ने पीले कलर का सूट पहना हुआ है। वह स्टेज पर तहलका मचाती नजर रही हैं।
-इस वीडियो को देखने पर लग रहा है कि ये किसी शादी या फिर पार्टी है। सपना चौधरी को डांस करता देख वहां पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई थी। लोग डांसर के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे थे। डांस देखकर लोगों के अंदर भी काफी जोश भर गया था। देसी क्वीन के डांस को रिकॉर्ड करने के लिए लोगों ने फोन निकाल लिए थे।
सपना चौधरी का दिखा अलग अंदाज
-इस खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस को यूट्यूब पर हाल ही में अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 500 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
-इस हरियाणवी गाने पर सपना चौधरी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी का ये वीडियो कब और कहां का है, इसे लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन उनका ये जबर डांस इंटरनेट पर आग बरपा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications