'वो बहुत बदल गए...' पावर कपल होने के बावजूद 10 साल बाद क्यों टूटा रिश्ता? एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
'हीरामंडी' में एक मुजरे वाले सीन ने संजीदा शेख को शानदार लाइमलाइट दी। सीरीज में एक्ट्रेस की एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की। प्रोफेशनल लाइफ में एक्ट्रेस काफी अच्छा कर रही हैं मगर क्या आप संजीदा की पर्सनल लाइफ से जुड़े सच जानते हैं? वो सच, जिन्होंने एक्ट्रेस को तोड़ कर रख दिया था। चलिये बताते हैं संजीदा की शादीशुदा जिंदगी के उस किस्से को...
संजीदा शेख और आमिर अली को एक वक्त पर लोग टीवी के पावर कपल बुलाते थे। दोनों का रिश्ता था ही कुछ ऐसा। कपल शादी से पहले कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों साथ में काफी अच्छे भी लगते थे। साल 2012 में संजीदा और आमिर ने एक दूसरे संग शादी की थी।

शादी करने के बाद आमिर और संजीदा ने साल 2016 में HT को एक इंटरव्यू भी दिया, जिसमें कपल ने बताया कि कैसे वे एक दूसरे की काफी रिस्पेक्ट करते हैं। संजीदा ने बताया था कि आमिर ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं थे मगर संजीदा ने उन्हें बदला। अब आमिर अपनी हर बात को रखते हैं। प्यार का इजहार भी करते हैं।
बता दें कि संजीदा और आमिर की जब शादी हुई थी तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। दोनों को फैंस बेहद पसंद करते थे और हमेशा इन्हें साथ ही देखना चाहते थे। जब शादी के बाद दोनों का इंटरव्यू सामने आया तो फैंस काफी खुश हो गए। क्योंकि दोनों की बातों से साफ समझ आ रहा था कि ये दोनों साथ में काफी खुश हैं। मगर फिर दोनों को लेकर खबरें आईं कि शादी के 10 सालों के बाद साथ रहकर दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।
संजीदा और आमिर का तलाक फैंस के लिए सदमे से कम नहीं था। संजीदा ने तलाक के बाद अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था कि पहले वो तलाक के बाद काफी उदास रहती थीं। मगर अब ऐसा नहीं है। वे काफी खुश रहती हैं और खुद को खुशकिस्मत भी मानती हैं।












Click it and Unblock the Notifications