ब्राइडल लुक में दुल्हनिया महिमा चौधरी को देख लट्टू हुए संजय मिश्रा, दोनों की शादी की फोटो फिर हुई वायरल
Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi: कुछ समय पहले संजय मिश्रा और महिमा चौधरी का दूल्हा-दुल्हन वाले लुक में एक वीडियो वायरल हुआ था। अब उनकी आने वाली फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी का नया रिलीज डेट पोस्टर सामने आया है। जिसमे महिमा चौधरी लाल ब्राइडल लहंगे में दमकती हुई दिखाई देती हैं। जबकि संजय मिश्रा हाथ में वरमाला लिए शरारती अंदाज़ में उन्हें देखते हुए दिखाई देते हैं।

पोस्टर में व्योम यादव और पलक लालवानी भी नज़र आते हैं और बैकड्रॉप में बारात की चहल-पहल इसे पूरे शादी-सीज़न वाला परफेक्ट माहौल देती है। 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही इस रोमांटिक कॉमेडी के पोस्टर में संजय मिश्रा और महीमा चौधरी खूबसूरत शादी के जोड़े में नज़र आ रहे हैं। दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी बात करती कि क्या प्यार सिर्फ युवाओं का अधिकार है। कहानी उम्र के एक नए पड़ाव पर रिश्तों को दोबारा मौका देने की बात करती है और इसमें परिपक्वता और हास्य के साथ एक नई स्टोरीटेलिंग भी है।
फ़िल्म के निर्माता एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन ने कहा, "यह फिल्म हमारे लिए इसलिए खास है क्योंकि यह दोबारा शुरुआत करने के साहस को सेलिब्रेट करती है। संजय जी और महीमा जी की जोड़ी पर्दे पर एक अनोखी, दिल से जुड़ी खूबसूरती लेकर आती है। निर्देशक सिद्धांत राज सिंह के निर्देशन में, एक्शा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन द्वारा निर्मित है, रमित ठाकुर फ़िल्म के सह-निर्माता हैं। कहानी और स्क्रीनप्ले प्रशांत सिंह ने लिखे हैं। संजय मिश्रा और महीमा चौधरी के साथ फिल्म में व्योम यादव, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया और श्रीकांत वर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे। दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और दर्शकों को प्यार, हंसी के साथ जिंदगी को दोबारा मौका देने की बात करती है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 12: 'धुरंधर 2' का धमाका, 12वें दिन गिरावट के बाद भी 1400 करोड़ क्लब के करीब -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications