प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से सम्मानित होंगे संजय लीला भंसाली, इस सरकार ने किया ऐलान

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को अब राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने अपनी फिल्मों के ज़रिए भारतीय कहानियों को एक अनूठे और प्रामाणिक अंदाज़ में प्रस्तुत किया है। भारतीय मनोरंजन जगत में भंसाली का एक खास मुकाम है, क्योंकि उन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

संजय को ये सम्मान मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा दिया जाएगा। भंसाली को पहले ही कई राष्ट्रीय पुरस्कार और अन्य प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं, लेकिन यह सम्मान उनकी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ेगा। यह उनके बेहतरीन कहानी कहने के अंदाज़ और भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान की पहचान है।

Sanjay Leela Bhansali

यह पुरस्कार 13 अक्टूबर को खंडवा में प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग हर साल सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा लेखन और गीत लेखन में उत्कृष्टता और रचनात्मकता को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार प्रदान करता है। यह पुरस्कार उन हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन किया हो और सर्वोच्च उपलब्धि हासिल की हो। इसके पहले ये सम्मान कई सिनेमा की हस्तियों को मिल चुका है। पिछले साल ये सम्मान फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी को दिया गया था।

इस बीच, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म "लव एंड वॉर" का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की तिकड़ी संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है। इसका फाइनल शेड्यूल जल्द ही शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो संजय इसके लिए अभी एक अच्छी लोकेशन की तलाश में हैं। वो इसे यूरोप में शूट करना चाहता हैं। जिसके लिए वो अपनी टीम के साथ यूरोप भी जा चुके हैं। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+