संजय लीला भंसाली ने "लव एंड वॉर" के बारे में शेयर किए अपडेट्स, कहानी-कॉस्ट्यूम्स से लेकर कास्ट के बारे में की

संजय लीला भंसाली की नई फिल्म लव एंड वॉर अपने घोषणा के बाद से खबरों में बनी हुई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म में नए अंदाज का लव ट्राइएंगल देखने मिलने वाला है। रिपोर्ट्स की माने तो संजय ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा कर लिया है। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म 1964 में आई संगम का रीमेक है।

अब इन सब खबरों पर एक इंटरव्यू में खुद संजय ने बात की है। उन्होंने फिल्म पर कहा, ये एक बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि अब ये किसी इतिहासिक समय में नहीं है, ना ही कोई पिलर हैं, ना ही और कॉस्ट्यूम्स हैं, ना ही कोई घोड़े हैं; ये कंटेंपरेरी है। ये अलग है, इसका म्यूजिक भी अलग है।

Love and War

18 साल बाद साथ लौटेंगे संजय और रणबीर
संजय ने आगे कहा, इस फिल्म में काम करने में मुझे मजा आ रहा है। इस फिल्म की कास्ट भी शानदार है। लव एंड वॉर में रणबीर अहम रोल में हैं। संजय और रणबीर इस फिल्म में 18 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले रणबीर ने संजय के साथ सावरिया में काम किया था। हालांकि संजय को रणबीर असिस्ट भी कर चुके हैं।

2026 में रिलीज़ होगी फिल्म
रिपोर्ट्स की माने तो संजय इस फिल्म की शूटिंग नवंबर पर शुरू कर सकते हैं। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। फैंस रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की टैलेंटेड तिकड़ी के साथ संजय लीला भंसाली के खास सहयोग को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। बता दें कि यह मच अवेटेड फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+