Love And War Update: तय बजट में बन रही संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर', आ गया सबसे बड़ा अपडेट
Love And War Update: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर हाल ही में खबरें आई थीं कि इसका बजट 425 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कहा जा रहा था कि इतनी बड़ी लागत के कारण प्रोजेक्ट में परेशानी आ सकती है। अब मेकर्स ने इन दावों को गलत बताया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म तय प्लानिंग के अनुसार बन रही है और सब कुछ कंट्रोल में है।

350 करोड़ के आसपास है असली बजट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, लव एंड वार फिल्म का शुरुआत में बजट लगभग 250 करोड़ रुपये रखा गया था। लेकिन बड़े सेट्स और भव्य निर्माण के कारण यह बढ़कर करीब 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मेकर्स का कहना है कि बजट को लेकर जो 425 करोड़ का नया आंकड़ा बताया जा रहा है वो पूरी तरह से बेबुनियाद है और जानबूझकर अफवाह फैलाई गई है। इसके अलावा, फिल्म की मार्केटिंग पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह कुल लागत लगभग 380 करोड़ रुपये के आसपास रहेगी।
ग्रैंड फिल्ममेकिंग है भंसाली की छाप
Sanjay Leela Bhansali अपनी शानदार और बड़े पैमाने पर बनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अपने विजन से समझौता नहीं करते और हर फिल्म को खास बनाने की कोशिश करते हैं। 'लव एंड वॉर' में भी उन्होंने बड़े सेट्स पर शूटिंग की है। फिल्म में ज्यादा वीएफएक्स की जगह वास्तविक सेट्स पर काम किया गया है, जिससे बीते दौर का माहौल दोबारा तैयार किया गया है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट है। इसमें Ranbir Kapoor, Alia Bhatt और Vicky Kaushal पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इसे इंडस्ट्री की बड़ी कास्टिंग में से एक माना जा रहा है।
कब होगी रिलीज?
फिल्म की शूटिंग जून 2024 तक पूरी होने की उम्मीद है। इसकी रिलीज 2027 में तय की गई है। बताया जा रहा है कि इसे रणबीर कपूर की 'रामायण' फिल्मों के बीच रिलीज करने की योजना है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल, मेकर्स का कहना है कि फिल्म तय बजट और समयसीमा के भीतर ही आगे बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications