पत्नी की प्रेग्नेंसी के वक्त संजय खान का चल रहा था दूसरी औरत के साथ अफेयर, ऐसे सामने आई सच्चाई
सिमी गैरेवाल के शो में जब संजय खान की पत्नी जरीन खान से उनके धोखा देने को लेकर पूछा तो उन्होंने एक्टर से जुड़े कईं बड़े खुलासे किए।
मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर संजय खान ने ना सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग की है बल्कि कईं फिल्मों का निर्देशन भी किया है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो ये तो सभी जानते हैं कि वह 4 बच्चों के पिता और जरीन खान के पति हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह इसके बावजूद अपनी को-स्टार जीनत खान के साथ रिलेशनशिप में थे। जिसकी भनक उनकी पत्नी जरीन को हुई जिसके बाद क्या कुछ हुआ इसका खुलासा खुद जरीन ने किया।

संजय खान को लेकर जरीन ने किया खुलासा
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय खान ना निर्फ अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे निर्देशक भी हैं। वह अपने समय में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। लेकिन इसके साथ ही वह अपने शादीशुदा जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। दरअसल, सिमी गैरेवाल के शो में जब संजय खान की पत्नी जरीन बतौर गेस्ट पहुंचे तो इस दौरान सिमी गैरेवाल ने उनसे संजय खान के धोखा देने को लेकर कईं सवाल पूछे। इस मौके पर जरीन ने संजय खान को लेकर कईं ऐसे खुलासे किए।

जब संजय खान ने की गुपचुप शादी
जरीन ने बताया कि जब वह अपने बच्चे की उम्मीद कर रही थीं तो उस दौरान संजय खान एक सह कलाकार के साथ रिलेशनशिप में थे। जिसका नाम जीनत अमान था। उस वक्त दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे लेकिन इस शादी को रद्द कर दिया गया था। हालांकि संजय खान पहले से ही शादीशुदा थे। जिसके बाद साल 1980 में जरीन के बेटे जायद ने जन्म लिया था।

इससे कैसे निपटीं जरीन?
जब होस्ट सिमी गैरेवाल ने इसको लेकर जरीन से पूछा कि, इससे निपटने के लिए उन्होंने क्या किया तो जरीन ने जवाब में कहा कि, उनकी पत्नी ने कहा था कि उनके पास इससे निपटने के लिए "धैर्य और शक्ति" थी क्योंकि वह जानती थीं कि संजय खान उनके पास वापस आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि, "मैं अपने पति को जानती थी। हो सकता है कि वह थोड़ा लड़खड़ा गया हो लेकिन फिर से, एक अभिनेता की पत्नी होने के नाते, आपके पास इतना धैर्य और साथ ही यह जानने की ताकत और दृढ़ विश्वास है कि वह जा रहा है। तुम्हारे पास वापस आने के लिए।"

'वह हमेशा मेरा था'
इसके आगे जब सिमी गैरेवाल ने पूछा कि, क्या कभी उन्हें लगा कि, ये उनकी शादी का अंत है? जरीन ने कहा, "नहीं, कभी नहीं।" संजय ने यह भी कहा, "विश्वास के साथ विश्वासघात किया गया था।" जब सिमी ने मूड को हल्का रखने की कोशिश की, तो जरीन ने कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि वह पहली ग्लैमरस महिला नहीं थीं, जो उनके लिए पागल थीं, ऐसी बहुत सारी महिलाएं थीं। लेकिन वह हमेशा मेरा था। "

संजय खान का परिवार
संजय फिल्मों में एक्टिंग के साथ डायरेक्शन, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्टिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों के साथ टीवी सीरीज 'महाकाव्य महाभारत 1', 'जय हनुमान', 'द सॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' का भी डायरेक्शन कर चुके हैं। इसके अलावा उनकी पहचान रोज खान और अकबर खान जैसे एक्टर्स के भाई के तौर पर होती है। संजय खान की शादी जरीन खान से हुई है। इनके चार बच्चे हैं जिनका नाम जायद खान और बेटी फराह, सुजैन और सिमोन हैं।












Click it and Unblock the Notifications