कुल्‍हाड़ी से लकड़ी काटते नजर आए संजय दत्त, 63 की उम्र में किया ऐसा देसी वर्कआउट, वीडियो वायरल

Sanjay Dutt Viral Video: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपने लेटेस्ट वीडियो के चलते इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनकी उम्र 63 साल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त देसी स्टाइल में वर्कआउट कर रहे हैं। लोगों को उनका ये स्टाइल खूब पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह न केवल एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि अपनी फिटनेस सबको हैरान कर देते हैं। 63 की उम्र में भी वह अपनी फिट बॉडी से कई नए एक्टरों की छुट्टी कर सकते हैं।

sanjay dutt

63 की उम्र में संजय दत्त ने किया देसी वर्कआउट
आपको बता दें कि संजय दत्त फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने पल-पल का अपडेट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने 'देसी स्टाइल' में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। 63 की उम्र में उन्हें इस तरह से वर्कआउट करते देख लोग उनके दीवाने हो रहे हैं।

संजय दत्त का वीडियो हो रहा है वायरल
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संजय दत्त बॉडी बनाने के लिए 'देसी' स्टाइल में कुल्हाड़ी से लकड़ी काटते नजर आ रहे हैं। इस वर्कआउट को करने में उनका जोश देखते ही बन रहा है। फैंस भी इस वीडियो के देखने के बाद उनके मुरीद हो गए हैं।

कुल्हाड़ी से लकड़ी काटते आए नजर
संजय दत्त ने अपने लेट्सट वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- बुनियाद की तरफ वापस, रॉ वर्कआउट! लकड़ी काटना कसरत करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। इससे पूरी अपर बॉडी की एक्सरसाइज होती है। अच्छा वर्कआउट हुआ। इसे जारी रखना होगा। इसे आजमाएं। आपको ये पसंद आएगा। इस वीडियो में उन्होंने हैशटैग #DuttsTheWay भी लिखा है। इसी वीडियो को देखने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक संजय दत्त की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
पिछले कुछ समय से संजय दत्त ज्यादातर फिल्मों में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। लोग उन्हें नेगेटिव किरदार में पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही संजय दत्त ने साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर' में नेगेटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू किया था। अब वह जल्द ही तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। संजय दत्त साउथ के फेमस एक्टर थलपति विजय के साथ फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में भी उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई है। ये फिल्म आगामी 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा संजय दत्त बॉलीवुड फिल्म 'घुड़चढ़ी' में भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+