डांस फ्लोर पर संजय दत्त ने वाइफ मान्यता के साथ की ऐसी गंदी हरकत, लोग बोले- इतनी तेजी से खींच रहे हैं

Sanjay Dutt and Manyata Dutt Dance: शादी की सालगिरह पर संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने डांस फ्लोर पर किया जबर डांस। वीडियो देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स।

sanjay dutt

Sanjay Dutt and Manyata Dutt Dance: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर वह अपनी वाइफ मान्यता दत्त के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आए हैं। मान्यता ने ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया है जिसमें वह संजय दत्त के साथ अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कालिया' के सॉन्ग 'तुम साथ हो जब अपने' पर झूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मान्यता ने संजय दत्त को अपनी शादी के 15वें सालगिरह की बधाई दी है। आपको बता दें कि संजय दत्त और मान्यता दत्त का ये डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

मैरिज एनिवर्सरी पर किया ऐसा डांस

मैरिज एनिवर्सरी पर किया ऐसा डांस

संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त इस डांस वीडियो में रोमांटिक होते भी नजर आ रहे हैं। दोनों अमिताभ बच्चन के गाने 'तुम साथ हो जब अपने' पर झूमते दिख रहे हैं। इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए मान्यता दत्त ने कैप्शन में लिखा है- 21 साल हो गए, हमने गलतियां कीं, हमने माफी भी मांगी, हमने दूसरा मौका भी दिया। हमने माफ किया, हमने मस्ती भी की, हम काफी लाउड भी हुए, हमने धैर्या रखा, हमने प्यार किया, 15वां सालगिरह मुबारक हो मेरे बेटर हाफ।

संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने किया कमेंट

मान्यता दत्त के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशला दत्त ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। त्रिशला ने लिखा है- हैप्पी एनिवर्सरी। मान्यता दत्त ने उन्हें जवाब भी दिया और कहा है- थैंक यू माय लव, मिस यू। इसके अलावा इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी इस पोस्ट पर शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं जिसमें जरीन खान, नंदिता महतानी जैसे कई सिलेब्रिटीज मौजूद हैं।

वीडियो देख लोगों ने कही ऐसी बातें

वीडियो देख लोगों ने कही ऐसी बातें

आपको बता दें कि कई सोशल मीडिया यूजर्स संजय दत्त और उनकी मान्यता दत्ता का ये डांस वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि संजय दत्त को डांस करना नहीं आता है। इस वीडियो को देख कुछ लोगों ने अलग ही तरह के कमेंट्स कर दिए हैं। कुछ लोगों ने संजय दत्त के इस डांस की जमकर आलोचना की है।

एक यूजर ने कहा- बाबा को डांस करना नहीं आता

एक यूजर ने कहा- बाबा को डांस करना नहीं आता

इस डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- वह कितनी जोर से पत्नी मान्यता को धक्का दे रहे हैं और इतनी तेजी से खींच रहे हैं, ये कैसा डांस है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- क्या वह कुछ ज्यादा ही ड्रंक नहीं लग रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है- ऐसा लग रहा है कि संजय दत्त ज्यादा मूड में नहीं हैं डांस करने के। माय गॉड, वो कितने ड्रंक हैं। आज वो हाई हो चुके हैं।

संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

जानकारी के अनुसार संजय दत्त आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'शमशेरा' में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म में उनके रोल की जमकर तारीफ की गई थी लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त ने नेगेटिव किरदार निभाया था। वहीं संजय दत्त ने साउथ की सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में भी नेगेटिव किरदार निभाया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इस साल संजय दत्त जल्द ही फिल्म 'द वर्जिन ट्री' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा संजय दत्त के पास 'मुन्नाभाई 3', 'ग्यारह' और 'बाप' जैसी फिल्में भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+