संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने रात में पूल किनारे से स्विमसूट में शेयर की तस्वीरें, सौतेली मां ने किया कमेंट

संजय दत्ती की बेटी त्रिशाला ने रात में पूल किनारे से स्विमसूट में शेयर की तस्वीरें, सौतेली मां मान्यता ने किया कमेंट

मुंबई, 10 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त फिल्मों से दूर हैं, वो विदेश में रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। त्रिशाला अक्सर ही अपने वीडियोऔर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आती हैं। एक बार फिर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, जिसमें वो स्विमसूट में नजर आ रही हैं। इस पर उनकी सौतेली मां मान्यता ने भी कमेंट किया है।

पूल किनारे से शेयर की तस्वीर

पूल किनारे से शेयर की तस्वीर

त्रिशाला दत्त ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रात के वक्त में पूल किनारे बिकिनी में बैठी हुई हैं। त्रिशाला ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- नाइट स्विम। उनकी ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है।

हवाई में छुट्टियां बिता रहीं त्रिशाला

हवाई में छुट्टियां बिता रहीं त्रिशाला

त्रिशाला दत्त इन दिनों अमेरिका के हवाई में छुट्टियां बिता रही हैं। एक और तस्वीर उन्होंने वहां से साझा की है। जिसमें उन्होंने लाल रंग की मोनोकिनी पहनी है और वो धूप सेक रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लो फ्रेंड्स लिखै है। मान्यता दत्त ने उनकी तस्वीर पर प्यार दिखाते हुए हार्ट का इमोजी पोस्ट किया है। मान्यता के अलावा हजारों यूजर्स ने त्रिशाला की इस तस्वीर पर कमेंट किए हैं।

संजय दत्त और रिचा की बेटी हैं त्रिशाला

संजय दत्त और रिचा की बेटी हैं त्रिशाला

त्रिशाला, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय और ऋचा ने साल 1987 में अमेरिका में शादी की थी। शादी के कुछ साल के बाद ही ब्रेन ट्यूमर के चलते ऋचा का निधन हो गया। संजय और ऋचा की बेटी त्रिशाला हैं। त्रिशाला अक्सर अपनी मां को सोशल मीडिया पर याद करती हैं। पिछले हफ्ते त्रिशाला ने अपनी दिवंगत मां ऋचा शर्मा को उनकी 57वीं जयंती पर याद करने के लिए एक तस्वीर भी साझा की थी। बता दें कि त्रिशाला का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है। वह अमेरिका में साइकोथेरेपी की पढ़ाई कर रही हैं। मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई चीजें वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+