'ऐश्वर्या राय से दूर रहना' जब एक्ट्रेस के दीवाने हो गए थे संजय दत्त, बहनों ने क्यों दी थी चेतावनी?
Happy Birthday Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय की गिनती बड़े स्टार्स में होती है। आज यानी 29 जुलाई को एक्टर अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के साथ एक दिलचस्प किस्सा बताने वाले हैं। ये तब की बात है जब एक्टर ऐश्वर्या राय के दीवाने थे।
संजय दत्त भले ही अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ खुशी खुशी शादीशुदा जिंदगी बीता रहे हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था। उनकी बायोपिक पर बनी फिल्म 'संजू' में कहा गया था कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड थीं। एक बार संजय दत्त ने खुद ही खुलासा किया था कि वह ऐश्वर्या राय दीवाने थे लेकिन कभी दिल की बात नहीं कह पाए।

ये बात तब की है जब ऐश्वर्या की फिल्मों में एंट्री होने वाली थी। तब संजय दत्त एक सुपर स्टार थे। उन दिनों ऐश्वर्या राय विज्ञापन में काम कर रही थीं। इसके अलावा वह मॉडलिंग भी कर रही थीं। साल 1993 में ऐश्वर्या राय ने संजय दत्त के साथ एक मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट कराया था। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने ऐश्वर्या राय संग पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया था।
संजय दत्त ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने ऐश्वर्या राय को पहली बार देखा था तो वह उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। हालांकि संजय दत्त इससे पहले अपने मन की बात ऐश्वर्या राय से कह पाते इससे पहले ही एक्टर की बहनों ने उन्हें चेतावनी दी औऱ कहा कि, 'ऐश्वर्या राय से दूर रहो।'
संजय दत्त ने ये भी बताया था कि ऐश्वर्या राय और उनकी बहनों की अच्छी बॉन्डिंग थी। यहां तक कि वह उनको काफी पसंद भी करती थीं। अक्सर किसी ना किसी फंक्शन और पार्टी में दोनों एक दूसरे के घर आते जाते हैं। दरअसल, संजय की बहनें जानती थी कि एक्टर की इंडस्ट्री में कैसी इमेज है इस वजह से वह नहीं चाहती थीं कि इसका असर ऐश्वर्या राय पर हो। बता दें कि, ऐश्वर्या और संजय ने 'हम किसी से कम नहीं' और 'शब्द' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।












Click it and Unblock the Notifications