Sanjay Dutt Birthday: 5 साल जेल में काटने के बाद भी लग्जरी लाइफ जीते हैं संजू बाबा, जानें उनकी कुल संपत्ति
कई पर्सनल कारणों के चलते संजय दत्त का फिल्मी करियर बहुत सी परेशानियों से घिरा रहा। संजय दत्त ने आर्म्स एक्ट मामले में करीब 5 साल जेल की सजा काटी थी।
मुंबई, 29 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की लाइफ भले ही विवादों और मुश्किलों से घिरी रही हो लेकिन लोग उनकी एक्टिंग का लोहा जरूर मानते हैं। संजय दत्त परेशानियों से घिरे रहने के बावजूद भी लोगों के लिए सुपरस्टार बन गए। अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले संजय दत्त की लगभग पूरी जिंदगी चर्चा का विषय बनी रही। लोग आज भी उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा करते रहते हैं। आज संजय दत्त का जन्मदिन है। 63 वर्षीय संजय दत्त की जबरदस्त एक्टिंग को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह सीनियर सिटिजन हो गए हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए आपको बताते हैं कि कुल कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सुनील दत्त और नरगिस के बेटे संजय दत्त।

5 साल काट चुके हैं जेल की सजा
साल 1993 में 12 मार्च को मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इस केस में संजय दत्त का भी नाम सामने आया था। बाद में संजय दत्त को अबू सलेम और रियाज सिद्दीकी से अवैध बंदूकों की डिलीवरी लेने, उन्हें रखने और फिर नष्ट करने का दोषी माना गया था। साल 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने टाडा अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए संजय को पांच साल की सजा सुनाई थी और संजय ने ये 5 साल जेल में बिताये थे।

पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में संजय दत्त ने पहली बार फिल्म 'रेशमा और शेरा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह फिल्म 'रॉकी' में पहली बार बड़े पर्दे पर बतौर हीरो नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। आपको बता दें कि कई पर्सनल कारणों के चलते संजय दत्त का फिल्मी करियर बहुत सी परेशानियों से घिरा रहा। संजय दत्त ने आर्म्स एक्ट मामले में करीब 5 साल जेल की सजा काटी थी। हालांकि ढेर सारी मुश्किलों और संघर्षों के बाद संजय दत्त आज एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं।

एक फिल्म के लिए लेते हैं 8 करोड़ रुपए
कैकनॉलेज.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त के पास कुल 150 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हर महीने वह 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। वहीं संजय दत्त की लाइफस्टाइल किसी राजा महाराजा से कम नहीं हैं। संजय दत्त फिल्मों के लिए एक बहुत अच्छी फीस चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त एक फिल्म करने के लिए 7 से 8 करोड़ रुपए की फीस वसूलते हैं।

मुंबई के पाली हिल्स में है करोड़ों का बंगला
फिल्मों के अलावा संजय दत्त ने रिएल एस्टेट में भी कई सारे इन्वेस्टमेंट कर रखे हैं जहां से उन्हें अच्छी कमाई होती है। आपको बता दें कि संजय दत्त के पास मुंबई में एक आलीशान घर भी है। मुंबई के पाली हिल्स में स्थित इस बंगले की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए है। संजय दत्त किसी ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए लेते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

महंगी गाड़ियों का है कलेक्शन
संजय दत्त सोशल वर्क करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। वह भारत के कई राज्यों के टूरिज्म को प्रमोट भी करते हैं। संजू बाबा को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का खूब शौक है। उनके पास इस वक्त दस से ज्यादा महंगी गाड़ियां मौजूद हैं जिसमें रेड फरारी, रोल्स रॉयस घोस्ट, ऑडी ए8, ऑडी क्यू7, मर्सिडीज, टोयोटा लैंड क्रूसर के नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications