Sanjay Dutt Birthday: माधुरी संग अफेयर के चलते जब 'संजू बाबा' को मांगनी पड़ी थी माफी, इस वजह से हुआ ब्रेकअप
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक वक्त पर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि संजय को खुद इस एक्ट्रेस से माफी मांगनी पड़ी।
मुंबई, 29 जुलाई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त प्रोफेशनल ही नहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। एक्टर की फिल्म 'संजू' का रुख करें, तो फिल्म में बताया गया था कि एक्टर अपनी जिंदगी में 308 लड़कियों को डेट कर चुके हैं और तीन बार तो शादी ही कर चुके हैं। संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा थी। वहीं एक्टर के अफेयर की बात करें, तो एक वक्त पर बॉलीवुड के गलियारों में एक वक्त पर धक-धक गर्ल के साथ संजय दत्त के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। दोनों की खबरों से बाजार गर्म रहता था। लेकिन अचानक फिर ऐसा कुछ हुआ, कि संजय दत्त को माधुरी दीक्षित से खुद माफी मांगनी पड़ी।

सुर्खियों में था अफेयर
ये फिल्म साजन की शूटिंग का ही वक्त था, जब इस जानी-मानी एक्ट्रेस के साथ संजय दत्त के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। दोनों के अफेयर का ये 90 के दशक का सबसे चर्चित मामला था।

इस फिल्म से परवान चढ़ा प्यार
गलियारों में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के अफेयर की खूब चर्चा थी। दोनों एक दूजे के संग प्यार में थे। 1991 में फिल्म साजन की शूटिंग के समय से ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा। यासिर उस्मान की बुक 'संजय दत्त: दे क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय' में अभिनेता के साथ काम करने वाले एक निर्देशक ने कहा था कि वो माधुरी के चारों तरफ घूम घूमकर फुसफुसाते थे-आई लव यू।

माधुरी दीक्षित ने कही ये बात
पिंकविला की खबर के मुताबिक, इसके बाद संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में खुद माधुरी दीक्षित ने ये बात कही थी कि संजय ही वो शख्स है, जो मुझे हर वक्त हंसाता रहता है। माधुरी के इस बयान ने संजय संग उनके अफेयर की खबरों की फैली आग को हवा देने का काम किया।

क्या बोले संजय दत्त?
हालांकि माधुरी दीक्षित ने इस बात से साफ तौर पर इंकार किया कि वे संजय दत्त को डेट कर रही हैं। वहीं मूवी मैगजीन के साथ हुए इंटरव्यू में संजय दत्त से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे उनके बयान से बिल्कुल प्रभावित नहीं हुए।

संजय दत्त को नहीं पड़ा फर्क
संजय ने कहा कि मैं उनका को-वर्कर रहा हूं और हमने साथ में बहुत सारी फिल्में की हैं। देखिये, मुझे अपने हर को-स्टार के साथ एक सही तालमेल बैठाने की जरूरत है। फिर चाहे वो माधुरी हो या फिर श्रीदेवी। तो जो भी माधुरी ने कहा, उससे मुझे थोड़ा भी फर्क नहीं पड़ा। या सच कहूं तो बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ा।

संजय दत्त ने ली चुटकी
जब उनसे पूछा गया कि इस मामले में उनका क्या कहना है, तो एक्टर ने कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। अभिनेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि काश मेरा माधुरी के साथ कोई सीन होता। लेकिन नहीं.. मैं नहीं करता। मेरी अपने हर को-स्टार से दोस्ती हो जाती है। आप मुझे रवीना टंडन के साथ देखेंगे, तो आपको लगेगा कि मेरा उनके साथ भी अफेयर चल रहा है।

माधुरी से क्यों मांगी माफी
संजय दत्त ने ये भी कहा कि जब उनके अफेयर की खबरें उड़ी, तो उन्हें माधुरी दीक्षित से माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ये बात साजन के वक्त की है। दरअसल, जब ये खबरें उड़ीं तो एक्ट्रेस केन्या में 'खेल' की शूटिंग कर रही थीं। इसके बाद 'साजन' का शेड्यूल था। मैंने माधुरी से माफी मांगी। क्योंकि बिना किसी गलती के भी उनका नाम उछला।

आग की तरह फैली ब्रेकअप की खबर
रिपोर्ट्स की मानें, तो संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की शादी तक करने की प्लानिंग थी। संजय दत्त को साल 1993 में जब TADA मामले में गिरफ्तार किया गया, तो दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications