Sanjay Dutt ने चौथी बार की शादी! धोती-कुर्ते पहने एक्टर फिर बनें दूल्हा, वायरल हो रहा वीडियो
Sanjay Dutt Fourth Marriage: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का नाम ज्यादातर हमेशा विवादों में रहा। इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। संजय दत्त ने अपने जीवन में तीन बार शादी की है। वहीं अब एक्टर चौथी बार फिर से दूल्हा बने।
संजय दत्त की सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक्टर अपनी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त के साथ दूसरी बार फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो एक्टर के घर की बालकनी का है और दोनों को रखे हवन कुंड के इर्द-गिर्द फेरे लेते देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ समय से संजय दत्त के घर का पिछले कुछ समय से रेनोवेशन चल रहा था। ऐसे में काम पूरा होने के बाद नवरात्रि के मौके पर एक्टर ने अपने घर में पूजा रखी है। इस पूजा में अग्नि के आगे संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ एक बार फिर बड़े ही सिंपल अंदाज में सात फेरे लिए।
संजय दत्त के लुक्स की बात करें तो, भगवा रंग की धोती और कुर्ता पहने हुए नजर आए। इस लुक के साथ एक्टर ने माथे में तिलक लगाया हुआ था। वहीं मान्यता भी काफी सिंपल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने कुर्ता और प्लाजो सेट पहना हुआ था। जिसमें ब्लू और ग्रीन कलर के शानदार टच से बना डुपट्टा उन्होंने माथे पर ओड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर कपल की ये वीडियो खूब वायरल हो रही है।
बता दें कि, संजय दत्त ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढाव देखें हैं। एक्टर ने लगभग तीन बार शादी की है। एक्टर की पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से हुई थी। लेकिन उनकी ब्रेन ट्यूमर की वजह से मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने रिया पिल्लै से शादी की लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए। अब मान्यता उनकी तीसरी पत्नी हैं। दोनों की उम्र में 19 साल का अंतर है।
ये भी पढ़ें: क्या राजनीति में कदम रखने वाले हैं Sanjay Dutt? एक्टर ने अफवाहों पर किया रिएक्ट, पोस्ट कर बताई सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications