Sania Mirza: 'मैं तो इसे एक बार में खा लूंगी', टेनिस प्लेयर ने क्यों कही ऐसी बात, फराह खान की फटी रह गईं आंखें
Sania Mirza: पूर्व भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं सानिया मिर्जा की शादी को लेकर भी कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर की जाती हैं।
सानिया मिर्जा को मिल रहे हैं शादी के प्रपोजल
कुछ लोग जहां सानिया मिर्जा की शादी बॉलीवुड के एलिजेबल बैचलर सलमान खान के साथ करवाना चाहते हैं तो वहीं कुछ लोग भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शामी को उनके लिए चुन रहे हैं। इसके अलावा कई आम लोग भी इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा को सरेआम प्रपोज करते नजर आते हैं।

कई मर्दों से जुड़ा है सानिया मिर्जा का नाम
आपको बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से सानिया मिर्जा का नाम कई मर्दों के साथ जोड़ा जा रहा है। खुद सानिया मिर्जा ने भी कई बार उनकी जिंदगी में आए मर्दों को लेकर कई तरह के चौंकाने वाला खुलासे किए हैं।
सानिया मिर्जा का वीडियो हुआ वायरल
-इसी बीच सानिया मिर्जा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह चिकन खाने को लेकर एक मजेदार बयान देती नजर आ रही हैं। ये वीडियो क्लिप सेलिब्रेटी मास्टर शेफ का है।
-वीडियो में शो की होस्ट यानी बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के रोस्टेड चिकन की रेसिपी को लेकर बात होती नजर आ रही है।
-वीडियो में दिखाया जाता है कि फराह खान के बनाए रोस्टेड चिकन की जमकर तारीफ की जाती है। फराह खान के कई करीबी एक छोटे से वीडियो क्लिप में इस डिश की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। इसी वीडियो में सानिया मिर्जा भी नजर आती हैं जो कि फराह खान के रोस्टेड चिकन की खूब तारीफ करती हैं।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया मिर्जा रोस्टेड चिकन क खाकर कहती हैं- ये बहुत ही अच्छा है। मैं तो इस पूरी डिश को एक बार में ही खा सकती हूं। पूरा खत्म करके ही उठूंगी। सानिया की ये बात सुनकर फरहा खान की आंखें भी फटी रहती जाती हैं। साथ ही वह काफी खुश भी होती हैं।
फराह खान होस्ट कर रही हैं कुकिंग शो
आपको बता दें कि इन दिनों फराह खान टीवी के फेमस कुकिंग रिएलिटी शो सेलिब्रेट मास्टर शेफ में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ स्टार शेफ विकास खन्ना और रणवीर ब्रार भी दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications