शोएब मलिक से शादी से पहले इस एक्टर संग जुड़ चुका है सानिया मिर्जा का नाम, नहीं टिक पाया था रिश्ता
शोएब मलिक से शादी के पहले सानिया मिर्जा का नाम मशहूर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ जुड़ चुका है। दोनों के रोमांस के खूब किस्से थे।
Sania Mirza and Shahid Kapoor Affair: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों शोएब मलिक संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की 12 साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है। इसके पीछे की वजह पाकिस्तानी एक्ट्रेस आएशा उमर को बताया जा रहा है। खबरें हैं कि शोएब का दिल आएशा पर आ गया है, जिसके चलते उन्होंने सानिया से तलाक लेने का फैसला लिया है। इस बीच सानिया शादी के शादी से पहले के कुछ किस्से खूब चर्चा में हैं। इन्हीं में से एक किस्सा है, जब सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर का नाम साथ में जुड़ा था। दोनों एक वक्त पर खूब चर्चा में रहे थे।

2010 में शोएब संग की शादी
सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी। उस वक्त इस शादी पर काफी बवाल भी हुआ था। हालांकि, अब कुछ वक्त से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द ही एक दूसरे से तलाक ले सकते हैं।

चॉकलेट ब्वॉय संग जुड़ा नाम
पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी से पहले सानिया मिर्जा का नाम शाहिद कपूर संग भी जुड़ चुका है। खबरें थीं कि करीना कपूर से ब्रेकअप के बाद सानिया मिर्जा ने शाहिद को डेट किया था। खुद शाहिद कपूर ने भी इस बात में हामी भरी थी। हालांकि, कॉफी विद करण में सानिया ने शाहिद संग अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

ज्यादा वक्त तक नहीं टिका रिश्ता
एक वक्त था, जब टेनिस प्लेयर सानिया और शाहिद कपूर के रोमांस की खबरें खूब छाई हुई थीं। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की खबर आग की तरह फैली। हालांकि, दोनों का रूमर्ड अफेयर ज्यादा समय तक टिक नहीं सका और शाहिद और सानिया दोनों ही एक-दूसरे से अलग हो गए।

सानिया ने करण के सामने बोली ये बात
बताते चलें कि कॉफी विद करण में करण जौहर ने सानिया मिर्जा से पूछा था कि ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी बॉलीवुड एक्टर ने आपको कभी अप्रोच नहीं किया हो? सानिया ने इस पर कहा कि नहीं ऐसा कभी नहीं हुआ। वहीं करण ने जब शाहिद संग अफेयर को लेकर सवाल किए, तो सानिया ने सीधे तौर पर कहा कि मुझे याद नहीं है, ये बहुत पहले की बात है।

करण ने पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
इसके बाद करण जौहर ने एक ट्रिकी सवाल पूछते हुए सानिया से कहा कि वे रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद में से किससे शादी, किससे हुकअप और किसे किल करेंगी? तो सानिया ने कहा था कि वे शाहिद कपूर को किल करेंगी।

तलाक की खबरों ने पकड़ा तूल
हाल ही में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरों ने तुल पकड़ा हुआ था। खबरें तीं कि शोएब ने सानिया को एक शो के दौरान धोखा दे दिया था, तभी से दोनों के रिश्ते के बीच अनबन शुरू हो गई। हालांकि, इस बारे में शोएब और सानिया दोनों की ही तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications