Sanchita Ugale Death: मौत से कुछ घंटे पहले 30 साल कीसंचिता उगले के साथ क्या हुआ था? शेयर की रील और फिर

Sanchita Ugale Death: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि फेमस एक्ट्रेस संचिता उगले क मौत हो गई है। एक्ट्रेस के निधन की खबर ने उनके फैंस और मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। कम उम्र में उनके दुनिया छोड़ जाने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है और फैंस इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

संचिता उगले की मौत कैसे हुई?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संचिता उगले मुंबई के पास वसई इलाके में रहती थीं। उनके मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बताया जा रहा है, हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Sanchita Ugale Death

मौत से कुछ घंटे पहले क्या हुआ था एक्ट्रेस के साथ?

इस दुखद खबर ने लोगों को इसलिए भी हैरान कर दिया है क्योंकि बताया जा रहा है कि संचिता उगले अपनी मौत से कुछ समय पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। उन्होंने कथित तौर पर एक रील वीडियो भी लोगों के साथ शेयर की थी, जिसमें वह बिल्कुल सामान्य और खुश नजर आ रही थीं। यही कारण है कि उनके फैंस के लिए इस खबर को स्वीकार करना बेहद मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने अचानक सब कुछ बदल दिया।

पुलिस ने संचिता के बारे में कही ऐसी बात

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संचिता उगले अपने माता पिता और बहन के साथ मुंबई के नालासोपारा इलाके में रहती थी। वहीं जिस समय ये घटना हुई उस समय वह घर पर अकेली थीं। पुलिस का मानना है कि संचिता ने अपनी मां की साड़ी से से ही अपनी जान ले ली है।

टीवी की दुनिया में बनाई थी खास पहचान

जानकारी के अनुसार संचिता उगले ने अपने एक्टिंग करियर में कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में काम किया था। उन्होंने अपनी प्रतिभा और स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे चर्चित शोज में उनके किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा संचिता 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' जैसे धारावाहिक में भी अहम भूमिका निभा चुकी थीं। इस शो के जरिए उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई और टीवी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई।

बड़े पर्दे पर भी दिखाया था अभिनय का दम

सिर्फ टेलीविजन तक ही नहीं, संचिता उगले ने फिल्मों में भी अपनी दमदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। सुपरहिट फिल्म 'छावा' में उन्होंने 'ताराबाई' का किरदार निभाया था। भले ही उनकी भूमिका सीमित रही हो लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों और इंडस्ट्री के लोगों ने सराहा था। टीवी से लेकर फिल्मों तक का उनका सफर लगातार आगे बढ़ रहा था और उन्हें एक उभरती हुई एक्ट्रेस के रूप में देखा जा रहा था।

परिवार की ओर से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

संचिता उगले के निधन की खबर सामने आने के बाद जहां उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं, वहीं परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

फैंस के बीच छोड़ गईं कई यादें

संचिता उगले भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार और उनकी अभिनय यात्रा हमेशा दर्शकों की यादों में जीवित रहेंगे। उनके अचानक निधन की खबर ने एक बार फिर यह एहसास करा दिया है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित हो सकती है। मनोरंजन जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है, जबकि उनके प्रशंसक आज भी इस दुखद खबर से उबर नहीं पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+