'सनातन नहीं तनातन, है ये डेंगू बुखार' कहने वाले प्रकाश राज को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए पूरा मामला
Prakash Raj received death threat: साउथ सिनेमा का बहुत बड़ा नाम प्रकाश राज अपने अभिनय के अलावा अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा लोगों के निशाने पर रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सनातन धर्म को लेकर जो कुछ भी कहा था उस पर कुछ लोग इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने प्रकाश राज को जान से मारने की धमकी तक दे डाली है।

इस बारे में पता तब चल जब प्रकाश राज ने एक यूट्यूब चैनल के खिलाफ बैंगलुरु पुलिस से शिकायत की है और उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा है।
टीवी विक्रमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश राज ने यूट्यूब चैनल टीवी विक्रमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसके बाद उस चैनल पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 506 , 504, और 505 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। एक्टर का दावा है कि चैनल की ओर से ना केवल उन्हें धमकाया गया है बल्कि उनकी फैमिली के बारे में भी गलत चीजें दिखाई और बताई गई हैं।
'ये डेंगू-मलेरिया की तरह है और इसका खात्मा जरूरी'
दरअसल, यह पूरा मामला तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर किए गए विवादित बयान के बाद उठा है। मालूम हो कि जूनियर स्टालिन ने एक कार्यक्रम में सनातन धर्म की आलोचना करते हुए कहा था कि 'ये डेंगू-मलेरिया की तरह है और इसका खात्मा करना काफी जरूरी है,जिसके बाद से स्टालिन लोगों के निशाने पर हैं लेकिन प्रकाश राज ने स्टालिन की बात का समर्थन किया था।'
'छुआछूत की मानसिकता अभी भी है, जो कि जटिल है'
उन्होंने कलबुर्गी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातन धर्म पर 'तनातन' कहकर तंज कसा था और कहा था कि 'छुआछूत की मानसिकता अभी भी है, जो कि जटिल है, आज आठ साल के बच्चे को धर्म से जोड़ दिया जाता है। उसके हाथ में तलवार पकड़ा दी जाती है।'
उनका ब्रेन वॉश किया जाता है, क्या है धर्म है?
'मैंने बहुत सारी शोभायात्राएं देखी हैं, जहां पर 19-20 साल के युवा हाथों में तलवार लिए 'जयश्री राम' के नारे लगा रहे थे। जिस उम्र में उन्हें अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए, पढ़ना लिखना चाहिए उस उम्र में वो नफरत की बात करते हैं, उनका ब्रेन वॉश किया जाता है, क्या है धर्म है?'
'सनातन धर्म एक डेंगू बुखार है...'
इसलिए मुझे भी लगता है कि सनातन धर्म एक डेंगू बुखार है , जिसका खात्मा बहुत ज्यादा जरूरी है। अपने इसी बयान के बाद से प्रकाश राज सोशल मीडिया पर भी लोगों के निशाने पर हैं और लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। उन्हें हिंदू समर्थक समूहों द्वारा हिंदू विरोधी बोला जा रहा है और उनकी फिल्मों को बॉयकॉट करने की बातें हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications