'सरू' और 'इंदर' की प्रेम कहानी का 9 साल बाद भी जलवा कायम, 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज की कमाई देख झूमीं मावरा

Sanam Teri Kasam Re-Release: सिनेमाघरों में आए दिन कोई ना कोई प्रेम कहानी आती रहती है। लेकिन 2016 की 5 फरवरी को सिनेमाघरों में एक फिल्म लगी। नाम सनम तेरी कसम...इंदर और सरु की प्रेम कहानी। उस समय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई 25 करोड़ रुपए की कमाई की। भले ही फिल्म ने बजट से ज्यादा कमाई की, लेकिन इसे कल्ट नहीं माना गया।

जब ओटीटी प्लेटफॉर्म में आई तो धीरे धीरे इसे कल्ट और आयकॉनिक फिल्म भी माना जाने लगा। बीते कुछ समय से री-रिलीज फिल्मों का चलन बढ़ा है। ऐसे में इंदर और सरू के चहेतों ने इसे भी रिलीज करने की मांग की। मेकर्स ने माना और अब ये फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म को अब इसका ड्यू मिल रहा है। यानी ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस हफ्ते रिलीज हुई बैडैस रविकुमार और लवयापा से भी ज्यादा की कमाई कर रही है।

sanam teri kasam re release

7 फरवरी को रिलीज हुई सनम तेरी कसम ने दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर भूचाल मचा दिया है। इसने महज दो दिनों में 9 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसकी कमाई देख मेकर्स ही नहीं बल्कि एक्टर्स भी हैरान है। फिल्म में सरू का किरदार निभाने वाली मावरा हुसैन ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, दोस्तों ये सचमुच अद्भुत है। हम कुछ रिकॉर्ड्स बना रहे हैं ऐसा मैनें सुना है। हाउसफुल शोज चल रहे हैं। सभी का बहुत बहुत धन्यवाद और खूब सारा प्यार।

बता दें, मावरा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने सनम तेरी कसम से अपना डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने सरस्वती उर्फ सरू का किरदार निभाया था। उनके इस रोल को खूब प्यार भी मिला था। उनके सात हर्षवर्धन राणे भी थे। जिन्होंने इंदर का किरदार निभाया था। इन दोनों को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया। लेकिन दोनों का ड्यू क्रेडिट 9 साल बाद 2025 मिल रहा है। सनम तेरी कसम को राधिका राव और विनय सप्रु ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के गाने आज भी सुने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+