सना मकबूल को हुआ लिवर सिरोसिस, टूट गई हैं एक्ट्रेस, कहा- मैं मजबूत हूं, मेरे लिए दुआ करो
Sana Makbul Liver Cirrhosis: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल इन दिनों काफी मुश्किलों से घिरी हुई हैं। सना मकबूल अपनी सेहत को लेकर परेशान चल रही हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया था।
सना मकबूल को हुआ लिवर सिरोसिस
अब सना मकबूल ने खुद अपनी बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। खबर है कि सना मकबूल को लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। ये बीमारी उन्हें ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस के कारण हुई है। इस खबर के सामने आते ही एक्ट्रेस के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं।

सना मकबूल ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सना मकबूल ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। सना ने कहा है- मैं कुछ समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही हूं। अब मेरी इम्यून सिस्टम ने मेरे लिवर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है और ऐसे में मुझे लिवर सिरोसिस हो गया है। मैं इस मुश्किल समय में भी खुद को मजबूत बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही हूं।
लिवर ट्रांसप्लांट से बचने की कोशिश
सना मकबूल ने आगे बताया कि उनकी इम्यूनोथेरेपी शुरू हो चुकी है और डॉक्टर्स लिवर ट्रांसप्लांट से बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं चाहती हूं कि मेरी हालत बिना ट्रांसप्लांट के ही सुधर जाए, हालांकि ये सफर आसान नहीं है। लेकिन मैं इतनी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हूं। मेरे लिए दुआ करो।
सफलता के मुकाम पर मिली बीमारी से चुनौती
सना मकबूल ने बताया कि उन्हें ये बीमारी अचानक नहीं हुई है बल्कि वह काफी वक्त से इसका सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा- अब जब करियर में सब कुछ सही दिशा में जा रहा था, तब मेरी सेहत ने मुझे बड़ा झटका दे दिया। मुझे अपने कई प्रोजेक्ट्स रोकने पड़े, जिससे मेरा दिल टूट गया है लेकिन मैं अब भी चल रही हूं, धीरे-धीरे ही सही और यही सबसे अहम है।












Click it and Unblock the Notifications